16 साल पहले आज ही सचिन ने लगाया था दोहरा-शतक:उनके बाद 4 भारतीयों ने डबल सेंचुरी लगाई; रोहित के नाम सबसे बड़ा स्कोर

आज ही के दिन 16 साल पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इतिहास रचा था। 24 फरवरी 2010 को ग्वालियर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सचिन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। इस ऐतिहासिक पारी में सचिन ने 147 गेंदों का सामना करते हुए 25 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 200 रन बनाए। यह वनडे इतिहास का पहला ही दोहरा शतक था। सईद अनवर का रिकॉर्ड तोड़ा था
वनडे क्रिकेट में सचिन से पहले 2 बैटर्स 194 तक पहुंचे थे। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अनवर ने 1997 में भारत के खिलाफ चेन्नई में ही 194 रन बनाए थे। 2009 में फिर जिम्बाब्वे के चार्ल्स कॉवेंट्री ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 194 रन की पारी खेली थी। सचिन ने 5 बार 150+ का स्कोर बनाया
सचिन ने वनडे इंटरनेशनल में 5 बार 150 या उससे ज्यादा के स्कोर बनाए। डबल सेंचुरी के अलावा सचिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 186, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 175, न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 163 और नामीबिया के खिलाफ 152 रन बनाए हैं। 5 भारतीय दोहरा शतक लगा चुके
भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में अब तक 5 बैटर्स डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, ईशान किशन और शुभमन गिल शामिल हैं। सचिन के बाद सहवाग ने 2011 मं वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन बनाए थे। रोहित शर्मा 2013 से 2017 के बीच 3 डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। 264 रन उनका बेस्ट स्कोर है, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। यह वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। ईशान ने बांग्लादेश और शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई। 5 विदेशी खिलाड़ियों ने भी डबल सेंचुरी लगाई
वनडे में अब तक 5 विदेशी बैटर्स ने भी दोहरा शतक लगाया है। न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने वर्ल्ड कप 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वेलिंग्टन के मैदान में नाबाद 237 रन बनाए थे। वे वर्ल्ड कप में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे। इसके बाद क्रिस गेल ने उसी वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ कैनबरा में 147 गेंद पर 215 रन बनाए थे। इस पारी में क्रिस गेल में ने 16 छक्के लगाए थे। वहीं पाकिस्तान के फखर जमान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2018 में बुलवायो के मैदान पर नाबाद 210 रनों की पारी खेली थी। ग्लेन मैक्सवेल ने रनचेज में दोहरा शतक लगाया
ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ रनचेज में डबल सेंचुरी लगाई। मैक्सवेल की यह पारी इसलिए भी खास थी क्योंकि 292 रनों का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया ने 19वें ओवर में 91 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। मैक्सवेल का पैर चोटिल हो गया था। उन्होंने पूरी इनिंग में बिना फुटवर्क चलाए, खड़े-खड़े मैदान के चारों ओर बाउंड्री लगाई। मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ 202 रन की नाबाद मैच विनिंग पार्टनरशिप हुई। जिसमें अकेले मैक्सवेल ने 102 गेंद पर 179 रन बनाए, जबकि कमिंस का योगदान सिर्फ 12 रनों का था। —————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा:रन रेट सुधारने के लिए बड़े अंतर से जीत जरूरी, एक और हार टूर्नामेंट से बाहर कर देगी
वेस्टइंडीज ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से हरा दिया। इस जीत ने भारत की परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में 76 रन से हार गई थी। ग्रुप की टॉप-2 टीम को ही सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। समझिए, भारत को सेमीफाइनल में एंट्री कैसे मिलेगी… पूरी खबर

Source link

स्टीव बकनर ने माना- तेंदुलकर को LBW देना गलती थी:22 साल बाद कहा- आज भी लोग पूछते हैं आउट क्यों दिया; गाबा टेस्ट में आउट दिया था

अंपायर स्टीव बकनर ने सचिन तेंदुलकर को गाबा टेस्ट में आउट होने पर माना है कि उनसे गलती हो गई थी। वेस्टइंडीज के पूर्व अंपायर ने मैच के 22 साल बाद कहा कि आज भी लोग उनसे इसके बारे में सवाल करते हैं। दरअसल, 2003-04 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर स्टीव बकनर ने सचिन तेंदुलकर को LBW आउट दिया था। यह मैच ड्रॉ हो गया था। 4 मैचों की सीरीज भी 1-1 से बराबरी पर रही थी। 3 रन पर आउट हुए थे तेंदुलकर
पहले टेस्ट में सचिन तेंदुलकर 3 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी की गेंद को उन्होंने छोड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके पैड पर लगी। जोरदार अपील के बाद स्टीव बकनर ने उन्हें LBW आउट दे दिया। बाद में टीवी रीप्ले में स्पष्ट हुआ कि गेंद स्टंप के ऊपर से जा रही थी। इंटरव्यू में बोले- ‘गलती थी, स्वीकार कर लिया’
वेस्ट इंडीज क्रिकेट अंपायर्स एसोसिएशन को दिए इंटरव्यू में बकनर ने कहा- ‘सचिन तेंदुलकर को LBW देना मेरी गलती थी। आज तक लोग पूछते हैं कि मैंने उन्हें आउट क्यों दिया। जिंदगी में गलतियां होती हैं, मैंने इसे स्वीकार कर लिया है।’ उस समय कमेंट्री कर रहे टोनी ग्रेग ने इस फैसले को ‘भयानक’ करार दिया था। क्रिकेट जगत में भी इस निर्णय की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, मैच ड्रॉ रहा था और भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 144 रन की पारी खेली थी। 2005 में भी विवादित फैसला
यह पहला मौका नहीं था जब बकनर ने तेंदुलकर के खिलाफ विवादित फैसला दिया। 2005 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने सचिन को अब्दुल रज्जाक की गेंद पर कैच आउट दे दिया था। रीप्ले में बैट और बॉल के बीच साफ गैप दिखा था, जबकि अपील भी जोरदार नहीं थी। 2024 में एक फैन इंटरेक्शन के दौरान जब तेंदुलकर से बकनर के साथ रिश्ते पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने हल्के अंदाज में कहा था- ‘जब मैं बल्लेबाजी करूं तो उन्हें बॉक्सिंग ग्लव्स पहना दो, ताकि वह उंगली न उठा सकें।’ ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————————————————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टी-20 वर्ल्डकप मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बना, पॉवेल ने सिकंदर रजा का माथा चूमा टी-20 वर्ल्ड कप के चौथे सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज ने सोमवार को जिम्बाब्वे पर 107 रन की जीत दर्ज की। मुंबई के वनखड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए। 255 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे 17.4 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। 19 बॉल पर फिफ्टी लगाने वाले शिमरोन हेटमायर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर

Source link

स्टीव बकनर ने माना- तेंदुलकर को LBW देना गलती थी:22 साल बाद कहा- आज भी लोग पूछते हैं आउट क्यों दिया; गाबा टेस्ट में आउट दिया था

दिग्गज अंपायर स्टीव बकनर ने सचिन तेंदुलकर को गाबा टेस्ट में आउट होने पर मना है कि उनसे गलती हो गई थी। वेस्टइंडीज के पूर्व अंपायर ने मैच के 22 साल बाद कहा कि आज भी लोग उनसे इसके बारे में सवाल करते हैं। दरअसल, 2003-04 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर स्टीव बकनर ने सचिन तेंदुलकर को LBW कर दिया। इस पर विवाद हो गया था। वह मैच ड्रॉ हो गया था। 4 मैचों की सीरीज भी 1-1 से बराबरी पर रही थी। 3 रन पर आउट हुए थे तेंदुलकर
पहले टेस्ट में सचिन तेंदुलकर 3 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी की गेंद को उन्होंने छोड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके पैड पर लगी। जोरदार अपील के बाद स्टीव बकनर ने उन्हें LBW आउट दे दिया। बाद में टीवी रीप्ले में स्पष्ट हुआ कि गेंद स्टंप के ऊपर से जा रही थी। इंटरव्यू में बोले- ‘गलती थी, स्वीकार कर लिया’
वेस्ट इंडीज क्रिकेट अंपायर्स एसोसिएशन को दिए इंटरव्यू में बकनर ने कहा- ‘सचिन तेंदुलकर को LBW देना मेरी गलती थी। आज तक लोग पूछते हैं कि मैंने उन्हें आउट क्यों दिया। जिंदगी में गलतियां होती हैं, मैंने इसे स्वीकार कर लिया है।’ कमेंट्री बॉक्स में भी हुई थी आलोचना
उस समय कमेंट्री कर रहे टोनी ग्रेग ने इस फैसले को ‘भयानक’ करार दिया था। क्रिकेट जगत में भी इस निर्णय की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, मैच ड्रॉ रहा था और भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 144 रन की पारी खेली थी। 2005 में भी विवादित फैसला
यह पहला मौका नहीं था जब बकनर ने तेंदुलकर के खिलाफ विवादित फैसला दिया। 2005 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने सचिन को अब्दुल रज्जाक की गेंद पर कैच आउट दे दिया था। रीप्ले में बैट और बॉल के बीच साफ गैप दिखा था, जबकि अपील भी जोरदार नहीं थी। तेंदुलकर ने 2024 में किया था हल्का मजाक
2024 में एक फैन इंटरेक्शन के दौरान जब तेंदुलकर से बकनर के साथ रिश्ते पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने हल्के अंदाज में कहा था- ‘जब मैं बल्लेबाजी करूं तो उन्हें बॉक्सिंग ग्लव्स पहना दो, ताकि वह उंगली न उठा सकें।’ ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ———————————————————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टी-20 वर्ल्डकप मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बना, पॉवेल ने सिकंदर रजा का माथा चूमा टी-20 वर्ल्ड कप के चौथे सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज ने सोमवार को जिम्बाब्वे पर 107 रन की जीत दर्ज की। मुंबई के वनखड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन बनाए। 255 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे 17.4 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। 19 बॉल पर फिफ्टी लगाने वाले शिमरोन हेटमायर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर

Source link

India Vs Pakistan; ICC Women’s T20 World Cup 2026 Schedule Update

  • Hindi News
  • Sports
  • India Vs Pakistan; ICC Women’s T20 World Cup 2026 Schedule Update | Match Fixtures

स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन है। टीम ने 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 32 रन से हराया था। - Dainik Bhaskar

न्यूजीलैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन है। टीम ने 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 32 रन से हराया था।

ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जो अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। मेजबान इंग्लैंड 12 जून को टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगा। टूर्नामेंट का 10वां एडिशन 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाएगा।

टीम इंडिया 14 जून को अपना अभियान इस टूर्नामेंट में शुरू करेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड भी मौजूद हैं।

दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी ICC ने 12 टीमों को 6-6 टीमों के 2 ग्रुप में बांटा है। 6-6 टीमों वाले इन दोनों ग्रुप की टॉप पर रहने वाली दो-दो टीमें सेमीफाइनल में क्वॉलिफाई करेंगी। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी।

ICC के सीईओ का बयान ICC के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी होना, इस ग्लोबल प्रीमियर स्पोर्टिंग इवेंट से पहले एक अहम पड़ाव है। यह इवेंट ICC के विमेंस क्रिकेट में लगातार इन्वेस्टमेंट का हिस्सा है, जिसमें ज्‍यादा भागीदारी और हाई-परफॉर्मेंस के तरीके, इवेंट और प्रोडक्शन स्टैंडर्ड, टूर्नामेंट प्राइज मनी, मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन और कमर्शियल पार्टनरशिप शामिल हैं।

ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक रिकॉर्ड छह बार खिताब अपने नाम किया है और कई बार फाइनल तक पहुंचकर अपनी बादशाहत साबित की है। इसके अलावा इंग्लैंड ने 2009 में पहला एडिशन जीतकर इतिहास रचा, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 में खिताब जीता था।

—————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

खबरें और भी हैं…

Source link

Karnataka vs Jammu & Kashmir, J&K 178/2 Till Tea on Day 1

  • Hindi News
  • Sports
  • Ranji Trophy 2025 26 Final: Karnataka Vs Jammu & Kashmir, J&K 178 2 Till Tea On Day 1

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा। - Dainik Bhaskar

प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा।

रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। पहले दिन टी-ब्रेक तक जम्मू-कश्मीर ने 2 विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं।

शुभम पुदीर 64 रन और पारस डोगरा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं ओपनर यावर हसन ने 88 रनों की पारी खेली, जबकि कमरान इकबाल सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ही विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए हैं।

शुभम पुदीर ने यावर हसन के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

शुभम पुदीर ने यावर हसन के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

जम्मू-कश्मीर ने 18 रन पर गंवाया पहला विकेट टॉस जीतकर बैटिंग कर रही जम्मू-कश्मीर की शुरुआत खराब रही। टीम ने 18 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। यहां पर करीम इकबाल 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया।

जम्मू-कश्मीर ने दो बदलाव किए

फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने दो बदलाव किए हैं। बैटर शुभम खजुरिया की जगह कमरान इकबाल खेल रहे हैं, जबकि गेंदबाज वंशराज की जगह साहिल लोत्रा को जगह मिली है।

दूसरी ओर कर्नाटक टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम सेमीफाइनल में खेली सेम टीम-कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कर्नाटक: देवदत्त पडिकल (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, समरन रविरचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (wk), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वयस्क, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा।

जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), कमरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंदीर, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन, अबिद मुश्ताक, आकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार।

खबरें और भी हैं…

Source link

North Korea’s mysterious ‘football diplomacy’, Women’s Asian Cup

  • Hindi News
  • Sports
  • North Korea’s Mysterious ‘football Diplomacy’, Women’s Asian Cup

सिडनी/प्योंगयोंग4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सितंबर 2024 में नॉर्थ कोरिया की नेशनल महिला फुटबॉल टीम ने U-20 विमंस वर्ल्ड कप जीता था।   - फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

सितंबर 2024 में नॉर्थ कोरिया की नेशनल महिला फुटबॉल टीम ने U-20 विमंस वर्ल्ड कप जीता था। – फाइल फोटो

दुनिया के सबसे रहस्यमयी देशों में शुमार नॉर्थ कोरिया एक बार फिर सुर्खियों में है। एक मार्च से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे विमंस एशियन कप में नॉर्थ कोरिया की महिला फुटबॉल टीम हिस्सा लेने जा रही है। लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से लगभग गायब रहने के 16 साल बाद वर्ल्ड नंबर-9 टीम टूर्नामेंट में उतर रही है।

नॉर्थ कोरिया के महिला फुटबॉल की कहानी 1986 में शुरू हुई थी। कहा जाता है कि जब फीफा कांग्रेस में महिलाओं के लिए वर्ल्ड कप की मांग उठी, तो नॉर्थ कोरियाई प्रतिनिधियों ने इसे अपनी गिरती राजनीतिक साख को बचाने के एक मौके के तौर पर देखा। नॉर्थ कोरिया ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत महिलाओं के खेल में भारी निवेश किया।

स्कूल पाठ्यक्रम में फुटबॉल कार्यक्रम जोड़े गए, सेना में महिला टीमें बनाई गईं और देशभर में फुटबॉल से जुड़ी फेसिलिटी तैयार की गईं। तत्कालीन नेता किम जोंग-इल (फुटबॉल प्रेमी) ने महिला फुटबॉल को ‘पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा’ का जरिया बनाया।

2010 तक नॉर्थ कोरिया एशिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक थी। 2011 में टीम की रफ्तार पर तब ब्रेक लग गया, जब वर्ल्ड कप के दौरान पांच खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हो गईं। तब नॉर्थ कोरिया ने अजीबोगरीब दलील दी थी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों पर बिजली गिरी थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें ‘कस्तूरी मृग’ की ग्रंथियों से बनी प्राकृतिक दवा दी गई थी।

फीफा ने इस दलील को खारिज कर टीम पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद आर्थिक प्रतिबंधों, राजनीतिक अलगाव और कोरोना के कारण टीम गायब रही। हालांकि बैकग्राउंड में काम जारी रहा। 2013 में ‘प्योंगयोंग इंटरनेशनल फुटबॉल स्कूल’ खोला गया। नॉर्थ कोरिया की अंडर-17 और अंडर-20 टीमें मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन हैं। युवाओं के स्तर पर नॉर्थ कोरिया के पास रिकॉर्ड 14 खिताब हैं।

महिला एशियन कप में उसकी वापसी अहम है। नॉर्थ कोरिया का शुरुआती मैच उज्बेकिस्तान से है। देखना दिलचस्प होगा कि युवा स्तर की सफलता सीनियर मंच पर कितनी प्रभावी साबित होती है।

सफल खिलाड़ी ‘नेशनल हीरो’ थीं, इनाम में घर दिए जाते थे

नॉर्थ कोरिया ने 2001 से 2008 के बीच तीन एशियन कप खिताब जीते। प्योंगयोंग के 1.5 लाख की क्षमता वाले स्टेडियम में महिला फुटबॉल मैच देखने भीड़ उमड़ती थी। सफल खिलाड़ियों को ‘नेशनल हीरो’ माना जाता। खिलाड़ियों को सफलता के बदले अपार्टमेंट और राजधानी में रहने का अवसर मिलता था, जहां जीवन स्तर ग्रामीण इलाकों से बेहतर माना जाता है। सरकार ने डाक टिकट, पोस्टर और टीवी धारावाहिकों के जरिए महिला फुटबॉल को राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के रूप में पेश किया था।

Source link

India Pakistan; T20 World Cup 2026 Semifinal Scenario Analysis

स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार मिली थी। - Dainik Bhaskar

भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार मिली थी।

वेस्टइंडीज ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से हरा दिया। इस जीत ने भारत की परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में 76 रन से हार गई थी। ग्रुप की टॉप-2 टीम को ही सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।

भारत का सेमीफाइनल समीकरण

1. अगर भारत दोनों मैच जीतता है-

  • भारत जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बचे दोनों सुपर-8 मैच जीत लेता है तो उसके 4 पॉइंट्स होंगे।
  • साउथ अफ्रीका भी अपने बाकी मुकाबले जीत लेता है, तो भारत ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है।
  • अगर साउथ अफ्रीका एक मैच हार जाता है, तो 3 टीमों के 4-4 पॉइंट्स आने पर नेट रन रेट से स्थिति तय होगी तब भारत को मजबूत NRR की जरूरत होगी।

2. अगर भारत सिर्फ एक मैच जीतता है-

  • केवल एक जीत से भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस ना के बराबर हो जाएंगे, चाहे बाकी परिस्थितियां कैसी भी हों।

वेस्टइंडीज को हराना आसान नहीं होगा

भारतीय टीम को इस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। अंतिम मैच में 1 मार्च को टीम वेस्टइंडीज का सामना करेगी। वेस्टइंडीज के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टीम अभी तक खेले अपने सभी 5 मैच जीती है।

साउथ अफ्रीका का अगला मैच वेस्टइंडीज से

साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर मजबूत शुरुआत कर ली है। अब उसे वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। टीम बाकी बचे दोनों मैच जीत लेती है तो सेमीफाइनल में उसकी स्थिति लगभग पक्की हो जाएगी।

सुपर-8 में 12 में से 4 मैच हो गए

सुपर-8 स्टेज में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बने हैं। हर टीम अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ 3-3 मैच खेलेने है। यानी एक ग्रुप में 6 मैच होंगे। इस तरह दोनों ग्रुप मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें से 4 मैच खेले जा चुके हैं। दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी।

4 मार्च को पहला सेमीफाइनल होगा, वहीं 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इन्हें जीतने वाली टीम 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

India Pakistan; T20 World Cup 2026 Semifinal Scenario Analysis

स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार मिली थी। - Dainik Bhaskar

भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार मिली थी।

वेस्टइंडीज ने सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से हरा दिया। इस जीत ने भारत की परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में 76 रन से हार गई थी। ग्रुप की टॉप-2 टीम को ही सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।

भारत का सेमीफाइनल समीकरण

1. अगर भारत दोनों मैच जीतता है-

  • भारत जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बचे दोनों सुपर-8 मैच जीत लेता है तो उसके 4 पॉइंट्स होंगे।
  • साउथ अफ्रीका भी अपने बाकी मुकाबले जीत लेता है, तो भारत ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है।
  • अगर साउथ अफ्रीका एक मैच हार जाता है, तो 3 टीमों के 4-4 पॉइंट्स आने पर नेट रन रेट से स्थिति तय होगी तब भारत को मजबूत NRR की जरूरत होगी।

2. अगर भारत सिर्फ एक मैच जीतता है-

  • केवल एक जीत से भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस ना के बराबर हो जाएंगे, चाहे बाकी परिस्थितियां कैसी भी हों।

वेस्टइंडीज को हराना आसान नहीं होगा

भारतीय टीम को इस टी-20 वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। अंतिम मैच में 1 मार्च को टीम वेस्टइंडीज का सामना करेगी। वेस्टइंडीज के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टीम अभी तक खेले अपने सभी 5 मैच जीती है।

सुपर-8 में 12 में से 4 मैच हो गए

सुपर-8 स्टेज में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बने हैं। हर टीम अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ 3-3 मैच खेलेने है। यानी एक ग्रुप में 6 मैच होंगे। इस तरह दोनों ग्रुप मिलाकर 12 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें से 4 मैच खेले जा चुके हैं। दोनों ग्रुप की 2-2 टॉप टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी।

4 मार्च को पहला सेमीफाइनल होगा, वहीं 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इन्हें जीतने वाली टीम 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेगी।

खबरें और भी हैं…

Source link

शोएब अख्तर बोले-भारतीय गेंदबाजों में मार्शल जैसा खौफ नहीं:साउथ अफ्रीका के खिलाफ पंड्या-दुबे बेअसर रहे; कुलदीप मैच विनर, उन्हें खिलाएं

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली 76 रनों की करारी हार के बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के निशाने पर है। अख्तर ने कहा, ‘हार्दिक और शिवम दुबे 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। वे कोई मैल्कम मार्शल नहीं हैं जो साउथ अफ्रीका जैसी टीम को डरा सकें। अगर आप डेथ ओवर्स में उनसे गेंदबाजी कराएंगे, तो अफ्रीकी बल्लेबाजों का ऐसा पलटवार होना तय था।’ मैल्कम मार्शल वेस्टइंडीज के गेंदबाज थे, जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे। 1970 और 80 के दशक में जब वेस्टइंडीज क्रिकेट की दुनिया पर राज करता था, तब मार्शल उनके सबसे खतरनाक हथियार थे। वे दुनिया के सबसे खतरनाक बाउंसर मारने के लिए जाने जाते थे। कई दिग्गज बल्लेबाजों की नाक और जबड़े उनकी गेंदों से टूट चुके थे। अख्तर- बोले- भारतीय बॉलिंग यूनिट की कमियां उजागर हुईं
अख्तर का मानना है कि इस हार ने भारतीय बॉलिंग यूनिट की कमियों को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका जैसे मजबूत बैटिंग लाइन-अप के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेअसर नजर आए। खासकर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे की गेंदबाजी को उन्होंने बिना धार वाली बताया। दोनों ऑलराउंडर्स ने मिलकर 6 ओवरों में 67 रन खर्च किए और केवल एक विकेट हासिल किया। वरुण चक्रवर्ती की कम हुई स्पीड पर उठाए सवाल
अख्तर ने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वरुण अपनी सामान्य लय में नहीं दिखे। अख्तर के मुताबिक ,’वरुण की ताकत 97-98 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालना है, लेकिन इस मैच में वे 94 की स्पीड पर आ गए थे। जब वे अटैक पर आए, तो डेवाल्ड ब्रेविस ने उन्हें सिक्स जड़ दिया। इससे साफ है कि गेंदबाज दबाव में थे।’ कुलदीप यादव हैं ‘मिसिंग लिंक’, उन्हें खिलाना जरूरी
भारतीय गेंदबाजी में सुधार के लिए अख्तर ने एक बड़ा सुझाव दिया है। उन्होंने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग-इलेवन में शामिल करने की वकालत की। अख्तर ने कहा,’इस टीम में कुलदीप यादव की कमी खल रही है। वे ऐसे गेंदबाज हैं जो हवा में बल्लेबाजों को धोखा दे सकते हैं और जरूरत पड़ने पर विकेट निकाल सकते हैं। वे एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और उन्हें बाहर रखना समझ से परे है।’ सुंदर और वरुण के बॉलिंग का अंदाजा पहले से लगाया जा सकता है
अख्तर का मानना है कि वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती एक ही तरह की स्किल्स वाले गेंदबाज हैं। इससे भारतीय आक्रमण का अंदाजा बल्लेबाज आसानी से लगा लेते हैं। उन्होंने कहा कि जब अटैक में विविधता नहीं होती, तो दुनिया की टॉप टीमें आसानी से भारतीय गेंदबाजों को टारगेट कर लेती हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में यही देखने को मिला जहां अफ्रीकी बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनर्स को जमने नहीं दिया। भारतीय टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई थी
22 फरवरी रविवार को टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के अंतर से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। मार्को यानसन ने 4 विकेट झटके। केशव महाराज ने 3 विकेट लिए। कॉर्बिन बॉश को 2 और ऐडन मार्करम को एक विकेट मिला। शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इससे पहले साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। ————————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें —————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप पांचवें सुपर-8 मुकाबले में आज ENG vs PAK:टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का 100% जीत का रिकॉर्ड, पॉसिबल प्लेइंग-11 टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का पांचवां मुकाबला आज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 07:00 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॉस 6:30 बजे होगा। पूरी खबर

Source link