Jhunjhunu Hailstorm Alert | Western Disturbance Impact; Cold Winds
[ad_1]
झुंझुनूं जिले में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। मंगलवार रात से शुरू हुआ बादलों की गर्जना और बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा, जिससे पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। तेज ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
.
देर रात बदला मौसम, सुबह छाई रही धुंध और बादल
मंगलवार देर रात जिले के विभिन्न हिस्सों में अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बुधवार सुबह जब लोगों की आंख खुली तो आसमान में काले बादलों का डेरा था और ठंडी हवाएं चल रही थीं। बादलवाही बने रहने से दिन के तापमान में भी काफी कमी आई है।

खेतों नजर आया कोहरा
मौसम विभाग की चेतावनी: 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार, वर्तमान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) प्रभावी है। इसके प्रभाव से जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
ओलावृष्टि का डर: विभाग ने कहीं-कहीं मेघगर्जना के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई है।
तापमान में गिरावट: आगामी 48 से 72 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आ सकती है।

सुबह सुबह बादल छा गए
किसानों के लिए ‘मावठ’ संजीवनी
इस बेमौसम बारिश को खेती के लिहाज से ‘मावठ’ माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश रबी की फसलों, विशेषकर गेहूं और सरसों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, यदि ओलावृष्टि होती है, तो फसलों को नुकसान का भी डर है।
[ad_2]
Source link
