सुबह 6 बजे प्रताप ऑडिटोरियम से शुरू होगी, धावकों का रिपोर्टिंग टाइम 5 बजे, मुख्यमंत्री भजनलाल हरी झंडी दिखाएंगे

[ad_1]


भास्कर न्यूज | अलवर शहर में रविवार को सुबह होने वाली अंतरराष्ट्रीय टाइगर हाफ मैराथन में 18 हजार 600 एथलीट दौड़ेंगे। मैराथन प्रताप आडिटोरियम से शुरू होगी। एथलीट का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 5 बजे रखा गया है। पहली श्रेणी की हाफ मैराथन 6 बजे शुरू होगी। इनमें केन्या, तंजानिया, बहरीन, इथोपिया व नीदरलैंड के सहित अन्य देशों के 31 अंतरराष्ट्रीय धावक भी दौड़ेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, ब्रांड एंबेसडर रणदीप हुड्डा मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे। 8 कैटेगिरी में होने वाली मैराथन में 21 किलोमीटर में चार कैटेगरी हैं। इनमें इंटरनेशनल एलीट मेल, 21 किलोमीटर फोर्स व 21 किलोमीटर ओपन दौड़ होगी। 10 किलोमीटर में दो कैटेगरी हैं। 5 किलोमीटर में सभी दौड़ सकेंगे। 2 किलोमीटर में पैरा खिलाड़ी दौड़ेंगे। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन एलीट पुरुष का कॉल टाइम सुबह 5 बजे है। यह मैराथन सुबह 6 बजे प्रताप ऑडिटोरियम के बाहर से शुरू होगी। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन एलीट महिला का कॉल टाइम सुबह 5 बजे है। यह सुबह 6ः02 बजे शुरू होगी। 21 किलोमीटर की फोर्स रन (पुरुष एवं महिला) का कॉल टाइम सुबह 5ः20 बजे है। यह सुबह 6ः20 बजे शुरू होगी। 21 किलोमीटर की ओपन हाफ मैराथन (पुरुष एवं महिला) का कॉल टाइम सुबह 5ः20 बजे है। यह सुबह 6ः25 बजे शुरू होगी। इसी प्रकार 10 किलोमीटर की ओपन रन (पुरुष एवं महिला) का कॉल टाइम सुबह 6ः10 बजे एवं शुरू होने का समय सुबह 7ः10 बजे है। 10 किलोमीटर की कॉरपोरेट रन (पुरुष एवं महिला) का कॉल टाइम सुबह 6ः10 बजे एवं शुरू होने का समय सुबह 7ः15 बजे रहेगा। 5 किलोमीटर की शक्ति रन का कॉल टाइम सुबह 6ः30 बजे एवं शुरू होने का समय सुबह 8 बजे रहेगा। वहीं 2 किलोमीटर की पैरा रन (व्हीलचेयर) का कॉल टाइम सुबह 7 बजे एवं सुबह 8ः45 बजेशुरू होगी। मैराथन के लिए मार्ग प्रताप ऑडिटोरियम के बाहर से, भवानी तोप, कटी घाटी, ढाई पैडी से घोड़ाफेर चौराहा तक। घोड़ाफेर चौराहा से वापस ढाई पैड़ी, कटी घाटी, भवानी तोप होते हुए प्रताप ऑडिटोरियम तक का रहेगा। . 8 एंबुलेंस तैनात रहेंगी: मैराथन स्थल के लिए मेडिकल विभाग की ओर से 8 एंबुलेंस तैनात की गई है। इनमें एक डॉक्टर, एक नर्सिंग ऑफिसर तैनात रहेंगे। यें जरूरत पड़ने पर अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही एक अन्य रिजर्व टीम भी एंबुलेंस के साथ तैनात रहेगी। शहर के 31 संगठन मैराथन में शामिल एथलीटों का स्वागत ढोल बाजे से करेंगे। विभिन्न स्थलों पर रंगोली भी बनाई गई है। पुलिस अन्वेषण भवन के पास रोड बंद किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *