डीडवाना में सुन्नतों भरा इज्तिमा आयोजित:कुरआन की तालीमात पर जोर, 84 बच्चों को सनदें मिलीं

[ad_1]


डीडवाना के शेरानी आबाद कस्बे में गुरुवार को सुन्नतों भरा इज्तिमा आयोजित किया गया। इस दौरान मस्जिद फैजाने मदीना का उद्घाटन हुआ और कुरआन व इमामत कोर्स पूरा करने वाले 84 बच्चों को सनदें प्रदान की गईं। इज्तिमा में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। कार्यक्रम की 3 फोटो… यह इज्तिमा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक फैजाने जिलान में संपन्न हुआ। मस्जिद फैजाने मदीना का उद्घाटन उलमा-ए-किराम के हाथों किया गया। जामिआतुल मदीना फैजाने जिलान से इमामत कोर्स पूरा करने वाले 16 छात्रों, मदरसतुल मदीना से हिफ्ज़-ए-कुरआन पूरा करने वाले 10 छात्रों और नाज़िरा कुरआन मुकम्मल करने वाले 58 छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर मुफ्ती अताउल्लाह ने अपने संबोधन में कुरआन-ए-पाक की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुरआन में शिफा है और इसकी तिलावत से दिलों को सुकून मिलता है। मुफ्ती अताउल्लाह ने नमाज, रोजा, जकात और हज जैसी फर्ज इबादतों को पाबंदी से अदा करने के साथ-साथ दुनियावी तालीम हासिल करने की भी नसीहत दी। कार्यक्रम में मोहम्मद फरहान पुत्र हाफिज मोहम्मद रफीक का विशेष उल्लेख किया गया। उन्होंने मात्र सात माह में कुरआन हिफ्ज़ कर एक मिसाल कायम की है और अपनी स्कूली शिक्षा भी जारी रखे हुए हैं। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद अली, मौलाना अब्दुल सत्तार, मुफ्ती मोहम्मद सलीम, हाफिज आरिफ, मौलाना अली मोहम्मद, पीर सैय्यद जहीर अहमद (बड़ी खाटू) और हाफिज मेहमूद खान सहित कई उलमा-ए-किराम मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *