पंजाब के राज्यपाल कटारिया को तलवार भेंट की:भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह किया भव्य स्वागत
[ad_1]
![]()
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के सिरोही आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के नेतृत्व में यह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि राज्यपाल कटारिया के सिरोही सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें साफा पहनाकर और सिरोही की प्रसिद्ध तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल कटारिया ने अल्प समय के लिए सर्किट हाउस में रुककर जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी से भाजपा नेत्री और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी की कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद वे रेवदर के निम्बज स्थित अपने तय कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। सिरोही जिले में राज्यपाल कटारिया का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौर, पूर्व राज्यमंत्री भूपेंद्र देवासी, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, पूर्व उपप्रमुख कानाराम चौधरी, चिराग रावल, महिपाल चारण, गोपाल माली, कैलाश मेघवाल, प्रवीण राठौर, गीता पुरोहित, राजेंद्रसिंह चौहान, अनिल प्रजापत, सुनील गुप्ता, गोविंद सैनी, अमृत सुथार, रमजान खान, नैनसिंह पुरोहित, हिम्मत छिपा, भरत माली, इंदरसिंह मकवाना, भुबाराम माली, दिनेश वैष्णव, नाथू देवसी, गोविंद प्रजापत, तेजराज पुरोहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
[ad_2]
Source link
