उदयपुर की खूबसूरती पर 'दाग' लगाया तो अब खैर नहीं:कचरा फैलाने पर 100 रूपए से 50 हजार रूपए तक का पेनल्टी, नगर निगम ने कसी कमर
[ad_1]
![]()
उदयपुर को दुनिया के सबसे सुंदर शहरों में गिना जाता है, लेकिन कुछ लोगों की लापरवाही इस सुंदरता पर दाग लगा रही है। अब ऐसे लोगों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती की तैयारी कर ली है। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने आदेश जारी कर दिया है कि अब सड़क पर गंदगी फैलाने या कचरा डालने वालों को भारी जुर्माना भरना होगा। दरअसल, भारत सरकार ने 2016 में ही कचरा प्रबंधन के नियम बना दिए थे, लेकिन धरातल पर इनका असर कम दिख रहा था। निगम आयुक्त के अनुसार, अब शहर का हर नागरिक, दुकानदार और संस्थान अपने कचरे के लिए खुद जिम्मेदार होगा। सरकार ने 2016 में ही नियम बना दिए थे, लेकिन अब उन्हें सख्ती से लागू किया जा रहा है। अगर आपने अपने घर या दुकान के बाहर गंदगी फैलाई, तो आपको भारी कीमत चुकानी होगी। जानिए, कचरे को कैसे संभालना है: निगम ने जुर्माने की जो लिस्ट जारी की है, वह आम आदमी से लेकर बड़े व्यापारियों तक सबको दायरे में लेती है। प्लास्टिक का शौक ले जा सकता है जेल
निगम आयुक्त खन्ना ने चेतावनी दी है कि सिंगल यूज प्लास्टिक (थैली, डिस्पोजल कप-प्लेट) का इस्तेमाल करने वालों पर केवल जुर्माना ही नहीं, बल्कि सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर 5 साल की जेल या 1 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने अपील करते हुए कहा कि उदयपुर को स्वास्थ्य रैंकिंग में नंबर-1 पर ले जाना हमारा लक्ष्य है। यह शहर विश्व पटल पर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, इसे साफ रखना सिर्फ निगम की नहीं, हर उदयपुर वासी की जिम्मेदारी है। नियमों को तोड़ना न केवल शहर को गंदा करता है, बल्कि यह कानूनी अपराध भी है।
[ad_2]
Source link
