Rajasthan Food Security: 9423 Applications Incomplete
[ad_1]
![]()
झालावाड़ में 9423 खाद्य सुरक्षा आवेदन में निकली कमी।
राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की स्थिति जारी की है। विभाग के अनुसार, कुल 37,793 आवेदनों में से 9,423 आवेदन दस्तावेजों में कमी के कारण आवेदकों को वापस भेज दिए गए हैं। जिला रसद अधिकारी जितेंद्र कु
.
खाद्य सुरक्षा से वंचित पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से विभाग ने 26 जनवरी 2025 को ऑनलाइन पोर्टल खोला था। अब तक कुल 37,793 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 26,168 आवेदनों का निस्तारण कर पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा का लाभ प्रदान किया जा चुका है।
इसके अतिरिक्त, 497 आवेदन समावेशन श्रेणी में न आने के कारण अस्वीकृत कर दिए गए हैं। वहीं, 1,705 आवेदनों की विभिन्न स्तरों पर जांच प्रक्रियाधीन है, जिनका निस्तारण भी जल्द ही किया जाएगा।
जिन 9,423 आवेदकों के फॉर्म में दस्तावेजों से संबंधित कमियां पाई गई हैं, उनसे अनुरोध है कि वे अपने राशन कार्ड के साथ नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाएं या अपने स्मार्टफोन के माध्यम से आवेदन की स्थिति जांचें। पाई गई कमियों को पूरा करके संशोधित आवेदन फॉर्म जल्द से जल्द भरें, ताकि उन्हें समय पर खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल सके।
[ad_2]
Source link
