कालीसिल बांध किनारे कपड़े-मोबाइल मिला, व्यक्ति के डूबने की आशंका:बांध में सर्च ऑपरेशन जारी, बांध क्षेत्र में पैरों के निशान मिले

[ad_1]


करौली के सपोटरा क्षेत्र में पटपरी गांव के पास कालीसिल बांध में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका है। बांध किनारे कपड़े और एक मोबाइल फोन मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को व्यक्ति के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही कैलादेवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा और कैलादेवी थानाधिकारी रामवतार मीणा आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बांध किनारे मिले कपड़े और मोबाइल फोन लापता व्यक्ति हरिमोहन मीणा के बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान के दौरान बांध क्षेत्र में पैरों के निशान भी मिले हैं। जलाशय में मगरमच्छों की मौजूदगी की सूचना मिलने के कारण बचाव दल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमित क्षेत्र में ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। पुलिस परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है ताकि लापता व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिल सके।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *