Patna Civil Court Decision on Dularchand Yadav Murder Case
[ad_1]
मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह मंगलवार को विधायक पद की शपथ लेंगे। पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है।
.
अनंत सिंह फिलहाल दुलारचंद यादव हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। अब वे 3 महीने बाद थपथ लेने के लिए जेल से बाहर आ रहे हैं।
अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ भी नहीं ली है
बिहार विधानसभा में 242 विधायक शपथ ले चुके हैं। बाहुबली अनंत सिंह ने शपथ नहीं ली है। अनंत सिंह जेल में बंद हैं। इस कारण शपथ नहीं ले सके।
संविधान के आर्टिकल-188 और आर्टिकल-193 में विधायकों की शपथ की प्रक्रिया और अधिकार का जिक्र है। उसके मुताबिक…
- आर्टिकल-188 में साफ कहा गया है कि हर विधायक को पदभार संभालने से पहले शपथ लेना जरूरी है।
- विधायक जब तक शपथ नहीं लेता, तब तक सदन की किसी भी कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकता।
- शपथ लेने तक वो विधानसभा सदस्य होने के अधिकारों का फायदा भी नहीं ले सकता। मतलब ना उसे वेतन मिलेगा ना भत्ता।
- अगर विधायक बिना शपथ के सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेगा तो उसे आर्टिकल-193 के तहत एक बैठक पर 5000 रुपए जुर्माना देना पड़ सकता है।
28206 वोट से जीते अनंत सिंह
अनंत सिंह 28206 वोटों के अंतर से मोकामा सीट से जीतकर विधायक बने हैं। उन्हें 91416 वोट मिले। दूसरे नंबर पर राजद की प्रत्याशी वीणा देवी रहीं। उन्हें 63210 वोट मिले। अनंत सिंह की जीत के जश्न में पुराने बंगले में करीब 50 हजार लोगों के लिए भोज की व्यवस्था की गई थी।
अनंत सिंह के भोज की 2 तस्वीरें…

अनंत सिंह की जीत के बाद पुराने बंगले में भोज रखा गया था।

विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले 1 लाख रसगुल्ले और गुलाब जामुन बनाए गए थे।
2020 में कोर्ट ने अनंत सिंह को दी थी इजाजत
2020 विधानसभा चुनाव में भी अनंत सिंह जेल से ही चुनाव जीते थे। जब विधानसभा का सत्र शुरू हुआ तो उन्होंने शपथ लेने के लिए पैरोल मांगी। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया और उन्होंने विधानसभा में आकर शपथ ली थी।

अब जानिए वो पूरा मामला जिसे लेकर अनंत सिंह जेल में बंद हैं
30 अक्टूबर 2025 को मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के बसावनचक में राजद नेता और जनसुराज के प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की हत्या की गई थी। आरोप अनंत सिंह पर लगे थे। उन्हें 1 नंवबर की रात गिरफ्तार किया गया था। 2 नवंबर को कोर्ट में पेश करने के बाद बेऊर जेल में डाला गया।

30 अक्टूबर को जनसुराज कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के प्रचार के दौरान दुलारचंद की हत्या हुई थी।
दुलारचंद हत्याकांड में 4 FIR
पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक इस मामले में अब तक 4 FIR दर्ज की गई। बता दें कि पहला केस भदौर थाने में दुलारचंद के पोते नीरज कुमार ने दर्ज कराया। दूसरा अनंत के समर्थक जितेंद्र कुमार ने और तीसरा केस पुलिस ने अपने बयान पर किया है।
घोड़े, गाय और गाड़ियों को शौकीन हैं अनंत सिंह

अनंत सिंह के पास करोड़ों की लैंड क्रूजर कार है।

अनंत सिंह घोड़ों के शौकीन हैं। 3 महीने पहले बेटे को घुड़सवारी सिखाते नजर आए थे।

अनंत सिंह पुराने बंगले में गाय भी रखते थे। मंत्री अशोक चौधरी मिलने गए तो उन्होंने अपनी गौशाला दिखाई।
———————-
ये खबर भी पढ़ें…
‘खलनायक है तू’…गाने पर बाहुबली का सिगरेट पीते VIDEO:अनंत सिंह को IGIMS लाई थी पुलिस; RJD बोली- CM के दुलारे खलनायक अस्पताल में रीलबाजी कर रहे

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह राजद नेता दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में बेउर जेल में बंद हैं। 2 दिन पहले उन्हें रेगुलर चेकअप के लिए IGIMS लाया गया था। यहां पर अनंत सिंह का सिगरेट पीते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के साथ खलनायक फिल्म का गाना लगाकर रील बनाई गई है। इस पर राजद ने नीतीश सरकार को घेरा है। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Source link
