शहर में अब फिर से बदलेगा स्कूलों का समय:सुबह 10 बजे वाले आदेश रद्द, जल्दी खुल सकेंगे स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र
[ad_1]
![]()
जोधपुर जिले में शीतलहर की स्थिति सामान्य होने और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने स्कूलों ओर आंगनवाड़ी केंद्रों के समय बदलने वाले पुराने आदेश रद्द कर दिए। अब जिले के सरकारी ओर निजी स्कूल पुराने समय पर संचालित किए जा सकेंगे।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालय पूर्व में निर्धारित समयानुसार यथावत संचालित रहेंगे तथा समस्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य नियमित रूप से संपादित किए जाएंगे। इसी क्रम में जिले में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के संबंध में पूर्व में जारी आदेश भी रद्द किए जाते हैं। संबंधित समस्त को निर्देशित किया गया है कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र पूर्व निर्धारित समयानुसार यथावत संचालित रहेंगे एवं नियमित गतिविधियां संपादित की जाएंगी।
बता दें कि जनवरी की शुरुआत में तेज ठंड की वजह से जिला कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया था। इसके तहत सरकारी ओर निजी स्कूलों को सुबह 10 बजे से खोलने के आदेश जरिए किए थे, लेकिन अब ये स्कूल सुबह की पारी में जल्दी संचालित हो सकेंगे।
[ad_2]
Source link
