आयात शुल्क नहीं बढ़ा तो सोना 2 हजार, चांदी 26 हजार और सस्ती; केंद्रीय करों में हमारा हिस्सा 6505 करोड़ बढ़ा

[ad_1]

जयपुर | सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाने की अटकलों पर केंद्रीय बजट में विराम लग गया। सरकार ने सोने-चांदी के आयात शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे रविवार को एमसीएक्स में सोना 2 हजार व चांदी 26 हजार रु. और सस्ती हो गई। दूसरी ओर, केंद्रीय बजट (2026-2

.

उधर, राजस्थान की केंद्रीय करों में हिस्सेदारी में कमी आई है। प्रदेश की हिस्सेदारी 5.92% तय की गई है। ये पिछले बजट में 6% थी। हालांकि, कुल राशि में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6505 करोड़ रु. की वृद्धि हुई है। केंद्रीय करों में हिस्सेदारी से राजस्थान को इनकम टैक्स और कॉर्पोरेट टैक्स से सबसे ज्यादा फंड मिलेगा।

सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, डेटा सेंटर इंसेंटिव से प्रदेश को फायदा मिलेगा: सीएम

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि 40 हजार करोड़ से इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के शुरू होने का फायदा राजस्थान को मिलेगा। हाल ही में प्रदेश में सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर नीति जारी की गई है। बजट में डेटा सेंटर व क्लाउड सर्विसेज क्षेत्र को इंसेंटिव दिए हैं, इससे प्रदेश को फायदा होगा। मेगा टेक्सटाइल पार्क, सोलर-माइनिंग की घोषणाओं से विशेष रूप से लाभ मिलेगा।

राहत; MCX में 3 दिन में चांदी 35 और सोना 13 प्रतिशत टूटा

आम बजट में आयात शुल्क बदलाव नहीं होने से रविवार को वायदा कारोबार प्लेटफार्म एमसीएक्स पर सोना 1,900 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 26,273 रुपए प्रति और सस्ती हो गई। इससे पहले शुक्रवार को एमसीएक्स में चांदी में 1.07 लाख प्रति किलो से अधिक की ऐतिहासिक गिरावट रही थी। सोना भी 15 हजार रुपए सस्ता हो गया था। पिछले तीन दिन में चांदी 1.38 लाख रुपए प्रति किलोग्राम यानी लगभग 35 फीसदी और सोना 21,650 रुपए प्रति दस ग्राम यानी करीब 13 फीसदी सस्ता हो चुका है। हालांकि, अवकाश के कारण रविवार को जयपुर सर्राफा बाजार बंद रहा, लेकिन सोमवार को स्थानीय बाजार चांदी 35 हजार रुपए प्रति किलोग्राम और सोना करीब 10 हजार रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता होने की संभावना है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी से सोना‑चांदी दबाव बढ़ा। वहीं, आयात शुल्क में बढ़ने की आशंका में जो प्रीमियम बढ़ाया गया, उसको बजट पेश होने के बाद हटा लिया गया। इससे सोना-चांदी की कीमत में गिरावट आई।

बजट में टेक्सटाइल पार्क की घोषणा से भीलवाड़ा की उम्मीदें बढ़ीं

आज जयपुर में 35 हजार तक गिर सकती है चांदी

राजस्थान की केंद्रीय करों में हिस्सेदारी अब 5.92% होगी

बजट में 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें मंजूर; आपदा निधि में राज्य को 12,281 करोड़, निकायों के लिए 1938.18 करोड़ रुपए 5 वर्ष में मिलेंगे।

टैक्स श्रेणी राशि करोड़ में

एक्साइज ड्यूटी 2055.69

अन्य टैक्स ड्यूटी 89.90

कुल 90445.85

टैक्स श्रेणी राशि करोड़ में

कॉर्पोरेट टैक्स 26550.56

इनकम टैक्स 32187.25

सेंट्रल जीएसटी 24736.89

कस्टम 4825.56

मेगा टेक्सटाइल पार्क से 2000 नए उद्योग संभव: भीलवाड़ा के लिए मेगा टेक्सटाइल पार्क की उम्मीद बंधी है। बजट में मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने की घोषणा की गई है। ऐसे में राजस्थान की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

प्रदेश के पर्यटन और बिजनेस में फायदा: इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी से जुड़े प्रावधान लागू होने से प्रदेश के पर्यटन को फायदा होगा। रेलवे के आधुनिकीकरण, शहरी विकास योजनाओं और स्मार्ट कनेक्टिविटी से प्रदेश के प्रमुख पर्यटन शहरों तक सैलानी आसानी से पहुंचेंगे।

लघु उद्योगों में नए अवसर बनेंगे: टेक्सटाइल, हैंडलूम और हस्तशिल्प क्षेत्रों के लिए की गई घोषणाओं से राजस्थान के कारीगरों, शिल्पकार महिलाओं और लघु उद्यमियों को स्थायी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बढ़ेगी।

प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल : केंद्रीय बजट में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा की गई है। राजस्थान में 41 जिले हैं। इस तरह केंद्र की योजना के तहत राजस्थान में 41 गर्ल्स हॉस्टल खोले जाएंगे। योजना का विस्तृत ब्योरा बाद में जारी होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *