तीन दिन में होम्योपैथिक चिकित्सा से 618 रोगियों को मिला लाभ
[ad_1]
बूंदी| शहर के कुंभा स्टेडियम में तीन दिन से चल रहे संभाग स्तरीय आरोग्य मेले में लोगों ने निरोगी जीवन के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कोटा से आए होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. चंद्रप्रकाश गोयल, डॉ. मुकेश मीणा, डॉ. रुचि गुप्ता व डॉ. सोना सूर्यवंशी ने 250 रोगियों को होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श दिया। तीन दिन में कोटा, बूंदी व बारां के चिकित्सकों ने होम्योपैथिक के 618 रोगियों को परामर्श दिया है। इस दौरान रोगियों को निशुल्क दवा दी गई। आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ. मालती पारीक ने बताया कि आरोग्य मेले में आयुष की विभिन्न विधाओं जैसे पंचकर्म, क्षारसूत्र, कार्य-चिकित्सा, अग्निकर्म, जलौका, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, कपिंग, मर्म, हिज्मा थैरेपी, जरावस्था, स्त्री व प्रसूति रोग का परामर्श दिया गया।
[ad_2]
Source link
