CM Bhajanlal Sharma made announcements| Udaipur and Salumber


विधानसभा में एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई घोषणाएं की। इसमें उदयपुर और सलूंबर जिले के लिए भी घोषणाएं की हैं। सीएम की घोषणाओं में इस बार उदयपुर जिले की मावली के कांग्रेस विधायक पुष्करलाल डांगी की विधानसभा म

.

सीएम ने इस दौरान उदयपुर में बिजली निगम को लेकर दो बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने बजट में दोनों जिलों के लिए की घोषणाओं में सड़क, खेल मैदान और पशु चिकित्सालय क्रमोन्नयन शामिल है। वहीं, बछार में जीएसएस और भुवाणा में AEN कार्यालय खोलने की घोषणा की गई है।

सीएम भजनलाल शर्मा सदन में घोषणाएं करते हुए।

सीएम भजनलाल शर्मा सदन में घोषणाएं करते हुए।

सीएम की उदयपुर-सलूंबर के लिए की घोषणाएं

  • उदयपुर के बछार में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण किया जाएगा।
  • उदयपुर शहर के भुवाणा में बिजली निगम का सहायक अभियंता कार्यालय खोलने की घोषणा की।
  • उदयपुर के बड़गांव के थूर में एनिकट निर्माण कार्य (मारिच जमारी) के लिए 1 करोड़ 27 लाख रुपये का प्रावधान किया।
  • उदयपुर के मावली विधानसभा क्षेत्र के एनएच 162-ए से धारता वाया लदाना-खेमपुरा तक सड़क चौड़ाईकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य किया जाएगा। करीब 9 किलोमीटर के इस कार्य के लिए 12 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • मावली विधानसभा में 2 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियम का निर्माण करवाने की घोषणा।
  • मावली के लदानी में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नयन करने की घोषणा।
  • जनजाति क्षेत्र में सलूंबर के सोनार माता मंदिर और झाड़ोल के पीलक में विकास एवं सार्वजनिक सुविधाओं के कार्य करवाने की घोषणा की गई।
  • सलूंबर जिले के बस्सी से सल्लाडा तक सडक चौडाईकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य किया जाएगा। 8 किलोमीटर की सड़क के लिए 8 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगें।

पढे़ं ये खबरें भी….

बेरोजगारों के लिए सीएम की बड़ी घोषणा:25 हजार नए पदों पर भर्ती होगी; तीन शहरों के नाम बदले, पेंशन बढ़ाई

विधानसभा में शुक्रवार को एप्रो​​​प्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। अभी 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन है और 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। अब 1 लाख पदों की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। (पूरी खबर पढ़ें)

उदयपुर में 8 करोड़ रुपए में झूलते तार होंगे अंडरग्राउंड:बजट में ऐलान- आयड़ नदी पर ब्रिज 4-लेन होगा, दो नए थाने बनेंगे, शहर होगा सिग्नल फ्री

बजट घोषणाओं के दौरान में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने उदयपुर जिले में दो नए पुलिस थाने दिए थे। वहीं, शहर के भुवाणा चौराहा से अंबेरी फ्लाईओवर तक सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए राशि दी गई थी। प्रताप नगर से बलीचा मार्ग पर आयड़ नदी स्थित मौजूदा दो लेन ब्रिज को 4 लेन तक विस्तार की घोषणा हुई थी। वहीं शहर में झूलते तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए 8 करोड़ रुपए की घोषणा की थी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *