CM Bhajanlal Sharma Announces Rs 35.75 Cr for Rajsamand
![]()
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजसमंद और कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के लिए सड़क और कॉजवे निर्माण हेतु 35.75 करोड़ रुपए की घोषणाएं की।
राजस्थान विधानसभा में एप्रोप्रिएशन बिल पर हुई बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं में राजसमंद जिले को भी बड़ी सौगात मिली है।
.
मुख्यमंत्री ने राजसमंद जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। राजसमंद विधानसभा क्षेत्र, जिसका प्रतिनिधित्व विधायक दीप्ति माहेश्वरी करती हैं, वहां बनास नदी पर गोगाथला से माउ मार्ग पर कॉजवे निर्माण के लिए 13 करोड़ 75 लाख रुपए की घोषणा की गई है। इस कार्य से क्षेत्रीय आवागमन में सुगमता आएगी और बरसात के दिनों में ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
वहीं कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र, जहां से सुरेन्द्र सिंह राठौड़ विधायक है। कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भोली खेड़ा से पाटिया खेड़ा चौराहा तक 22 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण के लिए 22 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। इन घोषणाओं से जिले में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

