Budget Announcements Will Be Delivered, No Empty Promises
विधानसभा में शुक्रवार को एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कई बड़ी घोषणाएं की। सीएम ने सरकारी विभागों में 1 लाख की जगह 1.25 लाख पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि 4 लाख भर्तियों के संकल्प क
.
उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन 125 रुपए बढ़ाकर 1425 रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा की। माउंटआबू का नाम आबूराज, जहाजपुर का नाम यज्ञपुर, कामां का नाम कामवन करने का भी ऐलान किया। जयपुर में द्रव्यवती नदी पर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने का ऐलान किया।
सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर विधायकों के वेतन-भत्ते हर साल बढ़ेंगे सीएम ने सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर विधायकों के वेतन-भत्ते हर साल बढ़ाने की व्यवस्था करने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि जिस तरह सरकारी कर्मचारियों के वेतन-भत्ते हर साल अपने आप बढ़ते हैं, उसी तर्ज पर विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ेंगे। अगले वित्त वर्ष से यह व्यवस्था लागू होगी।
जीरामजी स्कीम में मजूदरों को हर सप्ताह पैसा मिलेगा वीबी जीरामजी योजना के लिए मजदूरों को साप्ताहिक भुगतान किया जाएगा। 100 दिन की जगह 125 दिन के रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। मजदूरी देरी से दी गई तो उसमें क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी। 4000 करोड़ रुपए का खर्च राजकोष से किया जाएगा। इसमें मांग के अनुसार बढ़ोतरी भी की जा सकेगी।






सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने बहस का सामना करने की हिम्मत भी नहीं दिखाई।


ये खबर भी पढ़ें…
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

