रेस्टोरेंट ढहने पर दबी महिला 17-दिन से हॉस्पिटल में एडमिट:बेटे की हो गई थी मौत, भास्कर की खबर के बाद मदद के लिए आईं कांग्रेस जिलाध्यक्ष
![]()
कोटा में 17 दिन पहले तीन मंजिला रेस्टोरेंट ढहने पर एक महिला बुरी तरीके से घायल हो गई थी। उनका सर्जरी के बाद एक पैर भी काटना पड़ा। वे पश्विम बंगाल की रहने वाली है। कोटा में उनका बेटा जेईई की कोचिंग कर रहा था, जिसकी भी हादसे में मौ हो गई। महिला के पति ने कोटा प्रशासन से इलाज में मदद के लिए गुहार लगाई थी। अब कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने घायल महिला और उनके परिवार से मुलाकात की और आर्थिक सहायता का चेक भी सौंपा। बता दें कि भास्कर डिजिटल में इस खबर को प्रमुखता से चलाया था। महिला के पति ने भास्कर के जरिए अपनी पीड़ा को बताया था। कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष ने आर्थिक सहायता का दिया चेक शहर के इंद्र विहार में स्थित तीन मंजिला रेस्टोरेंट 7 फरवरी को ढहने पर स्टूडेंट अभिजीत कर्माकर की मौत हो गई थी। वहीं उनकी मां सुदिप्ता गंभीर घायल हुई थी। वे अब भी निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। उनके पति अभिजीत (शिक्षा विभाग से रिटायर) और उनकी बेटी अद्रिका कर्मकार हादसे के बाद से कोटा में है। अभिजीत ने कहा था कि पत्नी के इलाज में 8 लाख रुपए खर्च हो चुके है। इलाज के लिए पैसे भी खत्म हो गए है। ऐसे में अब कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने आर्थिक सहायता की है। उन्होंने परिवार से मुलाकात मिलकर पूरी मेडिकल हिस्ट्री जानी और हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। कोटा में आने वाला हर बच्चा हमारे परिवार के सदस्य की तरह कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि कोटा में आने वाला हर बच्चा हमारे परिवार के सदस्य की तरह है। उस पर और उसके परिवार पर कोई आपत्ति आई है तो हमारी जिम्मेदारी उनकी मदद करने की बनती है। इस तरह के संवेदनशील मामलों में प्रशासन और सरकार को भी आगे आना चाहिए था और परिवार की मदद करनी चाहिए थी। हम तो प्रशासन से यही अपील करते हैं कि इलाज में परिवार की जो मदद बन सकें वो की जाए। —
ये खबर भी पढ़िए- रेस्टोरेंट ढहने पर नीचे दब गई थी महिला,अब पैर काटा:पति बोले- हादसे ने बेटा छीना, पत्नी के इलाज के लिए पैसे खत्म; बेटी पढ़ाई छोड़कर मां के साथ कोटा के तीन मंजिला रेस्टोरेंट में मां और बेटा खाना खाने गए लेकिन वापस घर नहीं लौट सकें। रेस्टोरेंट ढहने से बेटे की मौत हो गई। (पढ़िए पूरी खबर)
Source link

