कंगना रनौत मानहानि केस में 10 मार्च को सुनवाई:बठिंडा में वकीलों की हड़ताल के कारण बढ़ी तारीख, किसान आंदोलन से जुड़ा मामला




मंडी से सांसद कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि मामले की अगली सुनवाई अब 10 मार्च को बठिंडा कोर्ट में होगी। बठिंडा कोर्ट में वकीलों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके चलते अगली तारीख तय की गई है। किसान महिला बेबे महिंदर कौर के वकील रघबीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि अगली सुनवाई पर उनकी ओर से दो गवाह पेश किए जाएंगे, जिनमें एक किसान नेता भी शामिल होंगे। इसके साथ ही, कंगना रनौत के पासपोर्ट सरेंडर करने की अर्जी पर भी कोर्ट सुनवाई करेगा।
किसान आंदोलन से जुड़ा है मामला वकील बहनीवाल ने कोर्ट में कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने यह भी बताया कि बेबे महिंदर कौर और उनका परिवार न्याय के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। बता दे कि यह मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन से जुड़ा है। किसान महिला ने दायर की थी याचिका उस दौरान, बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया निवासी बेबे महिंदर कौर ने याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके खिलाफ एक पोस्ट डाली थी। कंगना रनौत ने कथित तौर पर अपनी पोस्ट में कहा था कि ऐसी महिलाएं धरने पर 100-100 रुपये लेकर आती हैं। मानहानि का मुकदमा दायर इसी टिप्पणी के बाद से बेबे महिंदर कौर ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कुछ समय पहले कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट में इस केस को खत्म करने की अपील की थी, लेकिन शीर्ष कोर्ट ने इसे अस्वीकार कर दिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *