नंदी की आंख में मिर्ची डालने के आरोप में 7-पकड़े:पैर बांधे, प्रताड़ित किया; बोले- खेतों में घुस रहा था; गोभक्तों ने गोशाला भिजवाया

[ad_1]


बाड़मेर जिले के शिव इलाके के पुषड गांव में नंदी (बैल) को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। गो भक्तों का आरोप है कि नंदी के पैरों को बांधा गया। उसकी आंखों में मिर्ची डाली गई। सूचना मिलने पर शिव पुलिस मौके पर पहुंची। नंदी को गोशाला को पहुंचाया गया। शिव थानाधिकारी सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया- परिवाद पर हमने रवि कुमार पुत्र डुंगराराम निवासी देवका, भूराराम पुत्र प्रेमाराम निवासी तारातरा, गनी पुत्र कमालखा, रज्जाक पुत्र अमीन खा दोनों निवासी कानासर, नरेश पुत्र बाबूराम निवासी खोडाल, अमराराम पुत्र खेताराम निवासी सिंयाणया, बरक्त पुत्र अदरीम खा निवासी कानासर को डिटेन किया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। गोभक्तों ने गोशाला पहुंचाया पुषड़ गांव में एक नंदी बार-बार किसानों के खेत में घुस रहा था। किसानों ने कई बार उसको दूर ले जाकर छोड़ा था। रविवार को नंदी को गाड़ी में डालकर पाबूजी की ओरण में छोड़ दिया। इसके बाद वहां पर ग्रामीण और गोभक्त इकट्‌ठे हो गए। विरोध करने लगे। सूचना मिलने पर शिव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां पर लोगों से समझाइश की। वहीं नंदी को प्राइवेट वाहन से नंदी गौशाला में छुड़वाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि नंदी को प्रताड़ित किया गया। उसके पैरों को बांधा गया। उसकी आंखों में मिर्ची डाली गई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिस पर पुलिस ने परिवाद दर्ज किया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *