आलू की बोरियों के बीच छुपाई अवैध शराब, पकड़े गए:पुलिस को देख ट्रक दौड़ाई, पीछाकर पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार, 70 लाख की शराब जब्त

[ad_1]


पाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 लाख रुपए बाजार कीमत की हरियाणा-पंजाब निर्मित शराब-बीयर से भरा ट्रक पकड़ा। मामले में दो तस्करों को भी पुलिस ने पीछाकर गिरफ्तार किया।
सीओ ग्रामीण अमरसिंह रत्नू ने बताया कि 14 फरवरी को रोहट थाना पुलिस को अवैध रूप से शराब ले जाने की जानकारी मिली। इस पर थाना क्षेत्र में हाईवे पर निम्बली टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की। संदिग्ध ट्रक ड्राइवर को आता देख पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया। लेकिन उसने नाकाबंदी तोड़ी और ट्रक तेज गति से दौड़ा दिया। पीछाकर पुलिस ने ट्रक को रूकवाया। और उसमें सवार दो युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में पंजाब-हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब और बीयर के 606 बरामद हुए। जिनकी बाजार कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई जा रही है।
मामले में पुलिस ने शराब से भरा ट्रक जब्त किया और बाड़मेर जिले के धनाऊ थाना क्षेत्र के सारणों की नाडी नवतला राठौडान निवासी 30 साल के आसुराम पुत्र हनुमानराम और बाड़मेर जिले के ही जाणियों की बेरी कोलियाणा (सेडवा) निवासी 40 वर्षीय भजनलाल पुत्र भागीरथराम को गिरफ्तार किया। आरोपी यह शराब कहां से लेकर आए और आगे कहां सप्लाई करने जा रहे थे। इसको लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
कार्रवाई में यह टीम रही शामिल
कार्रवाई के दौरान रोहट थाने के एएसआई मोडाराम, कांस्टेबल भेराराम, गोविंदसिंह, रामप्रकाश, सुरेश और महिला कांस्टेबल गुड़िया शामिल रही।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *