Assam CM Gun Video Controversy
नई दिल्ली/गुवाहाटी1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी असम के X हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया था।
कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि असम बीजेपी X हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें असम सीएम मुसलमानों को गोली मारते दिख रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि ये वीडियो अल्पसंख्यकों की टार्गेटेड पॉइंट-ब्लैंक हत्या को बढ़ावा देने जैसा है। कांग्रेस का दावा है कि वीडियो डिलीट कर दिया गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के X हैंडल पर दिख रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कथित तौर पर एक राइफल से निशाना साधते और दो लोगों पर गोली चलाते हुए दिख रहे थे। निशाने में दिख रही तस्वीर में एक ने टोपी पहनी थी और दूसरे की दाढ़ी थी। इसका कैप्शन पॉइंट-ब्लैंक शॉट था।
श्रीनेत के शेयर किए गए वीडियो में असम की भारतीय जनता पार्टी का X अकाउंट नजर आ रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे लिखा- यही है असली बीजेपी: सामूहिक हत्यारे। यह जहर, नफरत और हिंसा आप पर है, मिस्टर मोदी। उन्होंने पूछा कि क्या अदालतें और अन्य संस्थाएं सो रही हैं?
Deleting the video where Assam CM Himanta Biswa Sarma is shown shooting Muslim men with a caption ‘POINT BLANK SHOT’ isn’t enough This is who the BJP really is: Mass murderersThis venom, hatred and violence is on you Mr ModiAre the courts and other institutions sleeping? pic.twitter.com/pcWd6nLfpf— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) February 8, 2026

कांग्रेस महासचिव ने बीजेपी की आलोचना की
वीडियो वायरल होने के बाद संगठन के प्रभारी कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस मुद्दे पर बीजेपी की आलोचना की। वेणुगोपाल ने X पर कहा- एक आधिकारिक बीजेपी हैंडल ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें अल्पसंख्यकों की टारगेटेड, पॉइंट-ब्लैंक हत्या दिखाई गई है।
उन्होंने कहा कि यह नरसंहार का आह्वान करने के अलावा और कुछ नहीं है। एक ऐसा सपना जिसे यह फासीवादी शासन दशकों से पाले हुए है।

मामले पर किसने क्या कहा…
- कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि वीडियो को डिलीट करना काफी नहीं है। इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
- कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने X पर एक पोस्ट में नरेंद्र मोदी को टैग कर कहा कि यह भारतीय संविधान पर हमला है। मुझे हैरानी है कि भारत का सुप्रीम कोर्ट मूक दर्शक बना हुआ है। अदालत की चुप्पी और स्वतः संज्ञान लेने में विफलता उसकी भूमिका पर सवाल उठाती है।
- शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी बीजेपी की आलोचना की। चतुर्वेदी ने X पर लिखा कि बीजेपी असम प्रदेश के X हैंडल ने वीडियो डिलीट कर दिया, लेकिन यह इतनी देर तक था कि कई लोगों ने इसे डाउनलोड करके आगे फैला दिया। बेशर्मी से, EC नफरत और राजनीतिक टारगेट करने के इस सबसे घटिया रूप को नजरअंदाज करेगा।
- कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से लिखा गया कि यह बहुत ही घिनौना और परेशान करने वाला है। यह इस फासीवादी शासन के असली चेहरे का प्रतिबिंब है, जिसने दशकों से इस नफरत को पाला है और पिछले 11 सालों में इसे सामान्य बनाने की कोशिश की है।
हिमंत के मियां मुसलमान बयान पर भी हो चुका है विवाद
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने 27 जनवरी को कहा था कि राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में 4 से 5 लाख मिया मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।
उन्होंने कहा था कि हिमंत बिस्व सरमा और भाजपा सीधे तौर पर मिया समुदाय के खिलाफ हैं। उन्होंने लोगों से मिया समुदाय को परेशान करने की अपील की। उनका कहना था कि जब तक उन्हें परेशानी नहीं होगी, वे असम नहीं छोड़ेंगे।
मिया बांग्ला भाषी मुसलमानों के लिए इस्तेमाल होने वाला एक अपमानजनक शब्द है। असम सीएम के मुताबिक वे मूल निवासियों के संसाधनों, नौकरियों और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
तिनसुकिया जिले के डिगबोई में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से सरमा ने कहा वोट चोरी का मतलब यह है कि हम कुछ मिया वोट चुराने की कोशिश कर रहे हैं। आदर्श रूप से उन्हें असम में वोट डालने की अनुमति नहीं होनी चाहिए, बल्कि बांग्लादेश में वोट देना चाहिए। सीएम ने कहा, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वे असम में वोट न कर सकें।

सरमा बोले थे- अगर वो 5 रुपए मांगे तो 4 रुपए दो
हिमंत बिस्व सरमा ने आगे कहा था कि जो कोई भी किसी भी तरह से मिया को परेशानी दे सकता है, वह दे। आप भी इसमें शामिल हैं। रिक्शा में अगर किराया 5 रुपये है, तो उन्हें 4 रुपये दीजिए। जब तक उन्हें परेशानी नहीं होगी, वे असम नहीं छोड़ेंगे।
————–
ये खबर भी पढ़ें…
गौरव गोगोई का मामला गृह मंत्रालय भेजेगी असम सरकार:CM हिमंता के आरोप- कांग्रेस सांसद की पत्नी के PAK खुफिया एजेंसी ISI से संबंध

असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजेगी। असम कैबिनेट ने शनिवार को यह फैसला लिया। जिसके बारे में रविवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का OCI/वीजा रद्द करने की मांग भी करेगी क्योंकि उनकी मौजूदगी भारत के लिए नुकसानदायक है। पूरी खबर पढ़ें…

