टेंपो ड्राइवर ने बाइक सवार युवक को पीटा; VIDEO:साइड को लेकर हुआ था विवाद, हमले में युवक गंभीर घायल, पालनपुर रेफर




आबू रोड के मानपुर क्षेत्र में शनिवार को साइड को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साइड को लेकर हुआ झगड़ा स्थानीय लोगों ने बताया- मानपुर में एक बाइक सवार और टेंपो ड्राइवर के बीच साइड को लेकर कहासुनी हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। दुकान पर जाकर युवक को पीटा विवाद शांत होने के बाद बाइक सवार युवक अपनी मानपुर स्थित दुकान पर चला गया। कुछ देर बाद, दूसरे पक्ष के लोग युवक की दुकान पर पहुंचे और दोबारा झगड़ा करने लगे। इस दौरान, दो युवकों ने दुकानदार पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हमले में गंभीर घायल हुआ यवुक घायल दुकानदार को तुरंत रात में ही चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। शहर थाना अधिकारी हरचंद देवासी ने बताया- पुलिस घायल के बयान दर्ज कर रही है। मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *