हाउसिंग बोर्ड मंिदर में हनुमान पूजा अनुष्ठान

[ad_1]


बांसवाड़ा| फाल्गुन कृष्ण पक्षीय छठ महापर्व के उपलक्ष्य में आशापुरी महिला मंडल की ओर से शहर के हाऊसिंग बोर्ड स्थित हनुमान शिव शक्ति मंदिर परिसर में शनिवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ व हनुमान चालीसा पाठ किया। साथ ही भजन-कीर्तन, सत्संग, आरती व पुष्पांजलि के बाद भोग व महाप्रसाद का वितरण किया। आशापुरी महिला मंडल की अध्यक्षा व समाजसेवी मिथिलेश कौशिक ने सुंदरकांड को हनुमानजी की प्रसन्नता का माध्यम बताते हुए कहा कि लोक मंगल व विश्व कल्याण के लिए सप्ताह में एक बार प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को सुंदरकांड पाठ अवश्य करना चाहिए। सामूहिक पाठ और आरती में साधना देवड़ा, सरोज चौधरी, मीनाक्षी अग्रवाल, सावित्री जांगिड़, कमलेश शर्मा, नंदा, अंजना शेखर, उषा परमार, सीमा दवे, चंदा सिंह सहित क्षेत्र की मातृशक्ति ने श्रृद्धा व उत्साह से भाग लिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *