केंट स्कूल में अंतरराष्ट्रीय फ्रेंच वर्कशॉप शुरू
[ad_1]
![]()
बांसवाड़ा| केंट ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय ऑफलाइन फ्रेंच भाषा वर्कशॉप शनिवार से शुरू हुई। इसमें अफ्रीका के कांगो मूल के तथा वर्तमान में बेल्जियम निवासी अंतरराष्ट्रीय भाषाविद इमैनुअल ने विद्यार्थियों को फ्रेंच भाषा के मूल उच्चारण, सामान्य संवाद और व्यावहारिक बोलचाल का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने फ्रेंच भाषा की मूल ध्वनियों, शब्दों और सरल संवादों का अभ्यास कराया। वर्कशॉप के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक संवाद अभ्यास, खेल आधारित गतिविधियों और इंटरएक्टिव सत्रों में भाग लिया, जिससे उन्हें वैश्विक भाषा सीखने का वास्तविक अनुभव प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय की निदेशक रिया भट्ट पंड्या ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र में वैश्विक स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराना स्कूल का लक्ष्य है।
[ad_2]
Source link
