अलवर टाइगर मैराथन शुरू, सीएम, डिप्टी सीएम, रणवीर हुड्डा पहुंचे:21 किलोमीटर में पहले नंबर पर आने वाले को मिलेंगे 7500 डालॅर, 8 कैटेगिरी में दौड़ेंगे 18 हजार

[ad_1]


अलवर टाइगर मैराथन 2026 (इंटरनेशनल हॉफ मैराथन) रविवार सुबह साढ़े 5 बजे प्रताप ऑडिटोरियम के सामने से शुरू हो गई। एक दिन पहले ही रात को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, एक्टर रणवीर हुड्डा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व वन राज्य मंत्री संजय शर्मा अलवर पहुंच गए। इस मैराथन में भारत सहित कुल 8 देशों से 18 हजार 600 से अधिक लोग भाग ले रहे हैं। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में पहले नंबर पर आने वाले खिलाड़ी को 7500 डॉलर ईनाम मिलेगी। कुल 8 कैटेगिरी में मैराथन है। सब विजेताओं को ईनाम मिलेगा। कई देशों में मैराथन में पहले 5 नंबर तक आने वाले खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। केन्या, नीदरलैंड व साउथ अफ्रिका सहित 7 अन्य देशों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर व 2 किलोमीटर की दौड़ होगी। खास बात यह है कि यहां 2 किलोमीटर में दौड़ में करीब डेढ़ हजार से अधिक दिव्यांग दौड़ेंगे। यह संख्या में पिछली बार से तीन गुना से अधिक है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *