झालावाड़ में पेंडिंग राजस्व मामलों के निपटारों में आएगी तेजी:राजस्व मंडल सदस्य ने पारदर्शिता पर दिया जोर, एडीएम-एसडीएम कार्यालयों का किया निरीक्षण
[ad_1]
![]()
झालावाड़ में राजस्व मंडल अजमेर के सदस्य भवानी सिंह पालावत ने एडीएम और एसडीएम कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में पेंडिंग और प्रचलित राजस्व प्रकरणों, राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण और आमजन से जुड़े राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पालावत ने राजस्व अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को अनावश्यक परेशानी नहीं होगी। उन्होंने राजस्व न्याय प्रणाली में पारदर्शिता और संवेदनशीलता को अत्यंत आवश्यक बताया। पालावत ने नामांतरण, बंटवारा, सीमाज्ञान, अतिक्रमण, खातेदारी, अपील और पुनरीक्षण से संबंधित प्रकरणों के जल्द निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और न्यायालयीन आदेशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग से कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जा सकती है। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिले में राजस्व प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, निस्तारण की प्रगति और किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। एडीएम अनुराग भार्गव और एसडीएम अभिषेक चारण ने भी अपने-अपने कार्यों के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की।
[ad_2]
Source link
