रानपुर इलाके में पांच साल की मासूम की संदिग्ध हालात में मौत
[ad_1]
![]()
कोटा| रानपुर इलाके में 5 साल की मासूम कृष्णा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पिता मौत का कारण बीमारी बता रहे हैं जबकि मां ने शक जताया है उसकी बेटी को किसी ने जहर देकर मारा है। पुलिस मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करा रही है। कृष्णा के पिता जीवराम कोटा से बाहर मजदूरी करते हैं। मां गायत्री अपने तीनों बच्चों को घर पर छोड़कर 1 फरवरी को अपने पीहर नसीराबाद (अजमेर) गई थी। 4 फरवरी को ससुराल पक्ष ने गायत्री को फोन किया और कृष्णा की मौत के बारे में बताया। इसके बाद वो कोटा पहुंची। गायत्री का कहना है कि उसकी बेटी ठीक थी। उसे किसी ने जहर दिया है। डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि 4 फरवरी सुबह 11 बजे परिजन बच्ची को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए थे। करीब दोपहर 12 बजे बच्ची की मौत की सूचना मिली। पिता जीवराम ने लड़की को पीलिया होने की बात कही है। इसलिए उससे कागज मंगाए हैं। वहीं मां के आरोप पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। उसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर पुलिस का कहना है कि परिजन बीमार बच्ची का कई दिनों से झाड़-फूंक के जरिए इलाज करवा रहे थे।
[ad_2]
Source link
