अंडमान में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गूंज:कोटा की रेनू ने एशियन डांस समिट में बिखेरा राजस्थानी घुंघरू का जादू
[ad_1]
![]()
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में आयोजित एशियन डांस समिट में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशेष पहचान बनाई। इस अंतरराष्ट्रीय नृत्य चैम्पियनशिप एवं महोत्सव में भारत सहित एशिया के कई देशों के कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात कथक एवं कोरियोग्राफर कुमार शर्मा रहे। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर कोटा की कलाकार रेनू शर्मा ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी। रेनू शर्मा ने बताया कि 28 से 31 जनवरी तक आयोजित शास्त्रीय कथक नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों और निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया। उन्होंने बताया की सधी हुई भाव-भंगिमाएं, सटीक तालबद्ध पदचालन और भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को जीवंत कर दिया। समापन समारोह में रेनू शर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों और अतिथियों ने उनकी कला, निरंतर साधना और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमार शर्मा, जो ‘कथक रॉकर्स’ समूह के संस्थापक हैं, ने भी भारतीय शास्त्रीय नृत्य को नए प्रयोगों और वैश्विक मंचों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कथक और आधुनिक संगीत के संयोजन से उन्होंने युवाओं में शास्त्रीय नृत्य के प्रति नई रुचि पैदा की है। रेनू शर्मा की यह उपलब्धि न केवल कोटा और राजस्थान के लिए गर्व का विषय है, बल्कि देश के युवा कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
[ad_2]
Source link
