एमडीएमए सप्लायर गिरफ्तार, तीन साल से था फरार:फलोदी पुलिस ने पकड़ा, आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था

[ad_1]


फलोदी पुलिस ने मादक पदार्थ एमडीएमए के एक सप्लायर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले तीन साल से फरार चल रहा था और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ये कार्रवाई लोहावट पुलिस थाना प्रभारी हरिसिंह और उनकी टीम ने की। ये कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण और सीओ लोहावट नगेन्द्र कुमार के सुपरविजन में हुई। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि अशोक कुमार 16 दिसंबर को लोहावट पुलिस द्वारा जब्त किए गए 3 किलो 200 ग्राम एमडीएमए मामले में वांछित था। दिसंबर 2022 में, लोहावट के जम्भेश्वर नगर में आरोपी मनीष शेखाणी के घर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी में 3 किलो 200 ग्राम अवैध एमडीएमए (मिथाइल एनेडियोक्सी मेथामफेटामाइन) बरामद किया गया था। उस समय मनीष शेखाणी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। मनीष शेखाणी ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसने ये एमडीएमए अशोक कुमार पुत्र चनणाराम विश्नोई से खरीदा था। जब्त किए गए अवैध एमडीएमए की बाजार कीमत 3 करोड़ 20 लाख रुपए आंकी गई थी। थानाधिकारी हरिसिंह और उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी अशोक कुमार पुत्र चनणाराम विश्नोई, निवासी खारा, पुलिस थाना रामसर, हाल लक्ष्मीनगर, खादी भंडार के पास, बाड़मेर को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, और उससे आगे की पूछताछ जारी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *