सवाई माधोपुर में तापमान में एक डिग्री की गिरावट:ठंडी हवाओं से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हुई गिरावट
[ad_1]
![]()
सवाई माधोपुर में अब दिन में धूप तेज होने से लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। अब यहां सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगी है। बुधवार सुबह हल्की धुंध और कोहरा छाया रहा। इस दौरान सुबह सुबह अच्छी धूप खिली। जिससे लोगों ने सर्दी से राहत मिली है। इससे पहले मंगलवार को सवाई माधोपुर में मौसम साफ रहा। यहां पूरे दिन अच्छी धूप खिली, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते लोगों को सर्दी महसूस की गई। सवाई माधोपुर में ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां पिछले 24 घंटे में और अधिकतम और न्यूनतम एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। एक सप्ताह में तापमान में उतार चढ़ाव सवाई माधोपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं शुक्रवार को या अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब आगे ऐसा रहेगा तापमान जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अगले दो-तीन दिन मौसम साफ रह सकता है। कुछ शहरों में हल्के बादल छा सकते हैं, जबकि उत्तरी राजस्थान के कुछ शहरों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिलेगा। इस सप्ताह के अंत तक सवाई माधोपुर के तापमान में खास उतार-चढ़ाव नहीं होगा।
[ad_2]
Source link
