पार्टी करने के लिए किया राष्ट्रीय पक्षी का शिकार:छर्रे लगे मिले मृत मोर की बॉडी में, चार आरोपी गिरफ्तार
[ad_1]
![]()
शराब पार्टी करने के लिए खुद के खाने के लिए मोर का शिकार करने के मामले में वन विभाग की टीम ने चार युवकों को गिरफ्तार किया। जिन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा। आरोपियों के कब्जे से कार, मृत मोर, विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई।
वन विभाग सादड़ी के रेंजर जितेन्द्रसिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे देसूरी रेंज के सुरवानिया माताजी मगरी क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित वन्यजीवों के शिकार की नीयत से घूम रहे चार युवकों को वन विभाग गश्ती टीम ने पकड़ा। तलाशी में उनकी कार से एक मृत मोर और विस्फोटक सामग्री मिली। इस पर सादड़ी निवासी सुजल पुत्र महेंद्र, लक्की पुत्र महेंद्र, बंटी पुत्र प्रकाश और गोविंद पुत्र किशोर निवासी सांचौर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कार, मृत मोर और विस्फोटक सामग्री जब्त की। तीनों को मंगलवार को देसूरी कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
कार्रवाई के दौरान देसूरी रेंजर कानसिंह देवासी, सादड़ी रेंजर जितेन्द्र सिंह सहित वन विभाग की गश्ती टीम के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
[ad_2]
Source link
