अडानी को फायदा देने के लिए टेंडर बहाल रखा, मंत्री ने शिक्षकों को कुत्ते भगाने में लगाया



जयपुर| पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, हेल्थ डिपार्टमेंट के मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सहित 4 मंत्रियों पर हमले किए। अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए एक बिजली कोयला खरीद के टेंडर को लेकर कई सवाल खड़े किए। डोटासरा बोले- दिलावर ने विभाग का बंटाधार कर दिया। हाईकोर्ट बार बार धमका रहा है, स्कूल सारे जर्जर पड़े हैं। 20 हजार करोड़ इनके पास है नहीं। पहले शिक्षकों की पहले कुत्ते भगाने में ड्यूटी लगाई, फिर रामकथा में शिक्षक लगा दिए। मंत्री तो कथा में नाचे। दिलावर ने डोटासरा पर पलटवार करते कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के सामने शिक्षकों ने कहा था डोटासरा पैसा खाते हैं। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने आपत्ति की, स्पीकर ने आरोपों को कार्यवाही से निकलवाने का आश्वासन दिया। डोटासरा फिर बोले- मैं दिलावर के आरोपों को गंभीरता से नहीं लेता, इन्हें तो बनाया ही ऐसे कबाड़े करने के लिए हैं। हेल्थ मिनिस्टर पर बोले- इनका तो पूरा विभाग ही एपीओ चल ही रहा है। इतना ही नहीं खुद मंत्री भी एपीओ रहते हैं। जहां होना चाहिए, वहां कभी नहीं मिलते। डोटासरा ने कहा कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर तो मुझे रोज जेल भेजते हैं, मैं रोज तैयार होता हूं कि पता नहीं कब जेल जाना पड़ जाए। लेकिन आरएसएस के खास भले ही बनते हों, एक दिन जेल जाओगे। शिक्षा मंत्री कथा में नाचे, 81 ट्वीट किए, शिक्षा पर 8 संदेश तक नहीं: डोटासरा RPSC का संस्था के रूप में अस्तित्व खत्म कांग्रेस के हरीश चौधरी ने कहा कि सरकारी भर्तियों में OMR शीट घोटालों से लेकर लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने आरपीएससी की साख को पूरी तरह खत्म कर दिया है। आज आरपीएससी एक संस्था के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। लाखों-करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। युवाओं से खिलवाड़ कौन कर रहा : भाटी विधानसभा में चर्चा के दौरान शिव से निर्दलीय विधायक रवींद्रसिंह भाटी ने कहा- राजस्थान युवाओं पर विपक्ष कह रहा था कि पक्ष कुछ नहीं कर रहा। मैं पूछता हूं कि पेपर लीक के जिम्मेदार कौन हैं। पेपर लीक से निकले ही नहीं कि ओएमआर शीट का मामला सामने आ गया। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कौन कर रहा है। जब भी कोई परीक्षा होती है, बहनों के मंगलसूत्र निकलवा दिए जाते हैं। उनकी चोटियां काटी जाती है। मेरे सिख भाइयों की पग उतारी जाती है। वे तमाम लोग इसलिए सहयोग करते हैं क्योंकि वे चिंतित रहते हैं कि काश ये पेपर लीक न हो जाए। समय रहते पेपर लीक प्रकरणों के लिए विशेष चर्चा होनी चाहिए। भाटी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष स्कूलों के पद खाली होने, स्कूल भवनों की स्थिति पर आंकड़े बता रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *