सलूंबर में बनेगा आधुनिक कॉरिडोर-ऑडिटोरियम स्टेडियम:सरकार ने दी मंजूरी, कलेक्टर ने किया स्थल का निरीक्षण

[ad_1]


सलूंबर शहर के सुनियोजित शहरी विकास को नई गति मिलने जा रही है। कृषि मंडी के समीप नगर परिषद की भूमि पर प्रस्तावित आधुनिक कॉरिडोर ऑडिटोरियम स्टेडियम परियोजना को राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में स्वीकृत की गई है। कलेक्टर अवधेश मीणा ने किया स्थल निरीक्षण परियोजना को लेकर जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सड़क प्रकाश व्यवस्था तथा भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहर को मिलेगा बहुउद्देशीय आधुनिक केंद्र योजना के तहत सलूंबर शहरी क्षेत्र में एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर एवं कॉरिडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। यहां बैठकें एवं सम्मेलन,कार्यशालाएं,प्रदर्शनी व्यावसायिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किए जा सकेंगे। इससे न केवल शहर की अधोसंरचना मजबूत होगी, बल्कि आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर परिषद के माध्यम से होगा निर्माण परियोजना का निर्माण नगर परिषद के माध्यम से एंटीना स्कीम के तहत किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाएगा। भारी वाहनों पर लगेगी रोक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कृषि मंडी रोड पर स्ट्रीट लाइट की कमी को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद आयुक्त को नई लाइटें लगाने के लिए बोला गया साथ ही, निर्माण स्थल एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के भी निर्देश दिए गए। ये रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान नगर परिषद आयुक्त गणपत लाल खटीक,सलूम्बर जिला परिषद एसीईओ दिनेश चंद्र पाटीदार,नगर परिषद प्रतिनिधि प्रद्युम्न दसौरा, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *