कोटा में धुंध छाई:दिन का तापमान गिरा, हाड़ौती संभाग में कोहरे व बारिश का येलो अलर्ट

[ad_1]


हाड़ौती संभाग में एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ में कोहरे व बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कोटा शहर सहित ग्रामीण इलाकों में सुबह 9 बजे तक धुंध छाई रही। कई हिस्सों में हल्की धूप खिलने से ठंड का एहसास कम हुआ। हालांकि दिन का तापमान लुढ़कने से हल्की गलन बरकरार है। सोमवार को दिन के पारे में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। जबकि रात का तापमान 1 डिग्री तक बढ़ा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री का अंतर रहा। अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बीते चार दिनों से अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *