बाइक चुरा घर से चुराए 50 लाख रुपए के आभूषण:ज्वैलर्स को बेचे, मोटरसाइकिल छोड़ी, अय्याशी कर खर्चे किए रुपए; 2 आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]


बाड़मेर पुलिस ने 50 लाख रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए शातिर चोर व आभूषण खरीदने वाले ज्वैलर्स को गिरफ्तार किया है। चोर अय्याशी के लिए पहले शहर से बाइक चोरी करते फिर उसी बाइक से घरों में जाकर चोरी करते है। इसके बाद सावरड़ा गांव (बालोतरा) में जाकर अय्याशी करके भाग जाते थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि चोर चारण समेत ऐसी जातियों के घरों को टारगेट करते थे जहां पर जेवरात ज्यादा पहनते है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ 27 मामले दर्ज है। शिव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। चोरी के बाद चुराई बाइक को शहर के इंदिरा सर्किल के पास छोड़कर फरार हो गए। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- बाखासर थाने के सुहागी गांव में 20 जनवरी की रात को चोरी की वारदात हुई थी। जांच पड़ताल में सामने आया कि दो चोर बाइक पर आए और चोरी की घटना की है। मौके स हमें हैडलूम की पर्ची मिली। इसके आधार पर हम वहां पर पहुंचे। पूछताछ में सामने आया है कि नेशनल हैडलूम कार्मिक ने बताया कि 20 जनवरी को इंद्रा नगर से बाइक चोरी हो गई थी। कोतवाली में रिपोर्ट दी थी। दो शातिर चोरों का क्लू मिला एसपी ने कहा कि डीएसटी और पुलिस की टीमों ने संदिग्ध से पूछताछ के बाद क्लू मिले कि बाड़मेर के दो शातिर चोर भगाराम और वीरमाराम है। जिन्होंने चोरी की है। भगाराम को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ 27 मामले दर्ज है। पुलिस थाना शिव का हिस्ट्रीशीटर है। जो कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। वीरमाराम के खिलाफ चोरी के 40 मामले दर्ज है। दोनों हिस्ट्रीशीटर है। जेल से बाहर आते ही फिर करते है चारी पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दोनों हिस्ट्रीशीटर चोरी करते है। पुलिस पकड़ती है बाहर आकर फिर से चोरी करते है। हमारे टीम ने नागौर, बीकानेर और जोधपुर में भगाराम को वहां से गिरफ्तार किया है। वीरमाराम वहां से भागने में सफल हो गया है। पुलिस उसको भी जल्द पकड़ लेगी। भगाराम ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने बाइक चोरी की और वीरमाराम ने चोरी करने वाली जगह देख रखी है। इनका पेशा है जेल से बाहर आते ही चोरी की वारदात करने का । मोबाइल सिम को निकाला कर की चोरी पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वीरमारमा और भगाराम ने भाडखा गांव के पास मोबाइल से सिम को निकाल लिया। सुहागी बाखासर गांव में जाकर रात को चोरी की। फिर चौहटन के आसपास सिम को मोबाइल को फिर से डाला। चौहटन निवासी गणेश सोनी को कस्बे से बाहर बुलाया। 7 लाख में बेचा 50 लाख के जेवरात आरोपी ने बताया कि गणेश सोनी को सोने-चांदी के जेवरात 7 लाख में बेचने का सौदा हो गया। उसको सोना देकर वहां से निकल गए। ज्वैलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। उससे चुराया माल बरामद कर रहे है। इनको गिरफ्तार कर लिया है। संगठित धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोर्ट में पेश कर पीसी रिमांड लेकर शहर की और कोई बड़ी वारदातें है। खुलासा होने की उम्मीद है। जाति देखकर चोरी की वारदातें करते पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह चोर जाति देखकर चोरी की वारदातें करते है। जाति देखकर जहां पर सोने-चांदी के जेवरात मिलने की संभावना रहती है। साल 2013 से चोरी की वारदातें कर रहे है। इसी इलाके में कहां पर सोना मिलेगा। वीरमाराम ने पहले यहां पर रैकी की हुई थी। अय्याशी के लिए जाते है सावरड़ा पुलिस ने बताया कि चोर चोरी की वारदात करने के बाद अय्याशी के लिए बालोतरा जिले के सावरड़ा गांव में जाते है। वहां पर पैसे खर्च करते है। बाखासर के सुहागी में इन्होंने चार जगह चोरी के प्रयास किए है। फिर वहां पर खुला मकान होने पर शेषकरण के मकान में घुस गया। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर रहा है आरोपी फरार आरोपी वीरमाराम चोरी के बाद अलग-अलग जगह से वीडियो बनाकर पुलिस को चैलेंज कर रहा है। कभी बस में तो कभी किसी के घर में बैठा नजर आ रहा है। एसपी ने कहा कि कोई चैलेंज नही कर रहा है। पुलिस उसका पूरा इलाज करेगी। एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देता है। फिर मोबाइल बंद करके आगे चलता रहता है। टीम लगी हुई जल्दी इसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह था मामला बाखासर थाने के सुहागी गांव निवसी शेषकरणदान पुत्र शंकरदान ने 21 जनवरी को बाखासर थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया- 20 जनवरी की रात को मैं और मेरी पत्नी कमरे में सो रहे थे। चोरों ने कमरे का बाहर से गेट बंद करके दूसरे कमरे का ताला तोड़ दिया। अंदर रखी तिजौरी से 28.5 तोला सोना, 60 तोला चांदी के जेवरात-गहने को चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज जांच पड़ताल शुरू की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *