आदिवासियों का महाकुंभ:माघ पूर्णिमा पर बेणेश्वर धाम में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
[ad_1]
![]()
माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम पर आदिवासियों के महाकुंभ के रूप में प्रसिद्ध मुख्य मेले का आयोजन हुआ। लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज के सान्निध्य में दो विशाल पालकी यात्राएं निकली। भगवान निष्कलंक की पालकी और महंत की शाही पालकी हरि मंदिर से निकलीं और बेणेश्वर धाम की ओर बढ़ीं। हजारों माव भक्तों ने जयकारे लगाते हुए, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ पैदल यात्रा की। पालकी यात्रा के बाद महंत अच्युतानंद महाराज ने राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की और त्रिवेणी संगम आबुदरा घाट पहुंचकर वैदिक मंत्रों के साथ शाही स्नान किया।
[ad_2]
Source link
