सूजा शरीफ में उर्स व पैगामे अमन, तालिमी कॉन्फ्रेंस कल
[ad_1]
भास्कर न्यूज | बाड़मेर सूजों का निवाण स्थित दरगाह दादा मियां के सालाना उर्स पर सोमवार को इस्लामी विद्वान हजरत मौलाना अमीनूल कादरी विशेष तकरीर पेश करेंगे। इस अवसर पर आयोजित अमन-ए-पैगाम एवं तालिमी कॉन्फ्रेंस में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, बायतु विधायक हरीश चौधरी, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी तथा राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एम.डी. चौपदार सहित कई अतिथि शिरकत करेंगे। सालाना जलसे के दौरान दारूल उलूम फैजे सिद्धिकिया संस्थान का 147वां जश्न भी मनाया जाएगा, जिसमें छात्रों को सनद प्रदान कर दस्तारबंदी की जाएगी। दरगाह एवं संस्थान परिसर में जायरीनों की सुविधा के लिए विशाल डोम व शामियानें लगाए गए हैं। परिसर को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। धर्मगुरु पीर सैयद गुलाम शाह जिलानी के नेतृत्व में जलसे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। दारूल उलूम फैजे सिद्धिकिया संस्थान के सचिव अब्दुल रशीद ने बताया कि उर्स व जश्न का आगाज सोमवार सुबह 8 बजे पारंपरिक तरीके से होगा। प्रारंभिक चरण में जामेआ सिद्धिकिया की ओर से मजलिस-ए-मशावरत आयोजित की जाएगी। सुबह 10 से 12 बजे तक धार्मिक पाठ खत्मे बुखारी शरीफ होगा। दोपहर 3 बजे दरगाह हजरत पीर सैयद कुत्बे आलम शाह जिलानी की दरगाह पर चादर व गुलपोशी पेश की जाएगी। शाम 4 बजे कौमी एकता एवं तालिमी कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी। शाम 7 बजे इदारे के छात्रों का कार्यक्रम तथा रात्रि 9 बजे मौलाना अमीनूल कादरी सहित अन्य उल्मा-ए-किराम की तकरीर होगी।
[ad_2]
Source link
