राजसमंद में बारिश और ठंडी हवाओं से बढ़ी सर्दी:हल्का कोहरा भी छाया रहा, बारिश से बाजारों में सन्नाटा

[ad_1]


राजसमंद में शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला जब रात करीब 8.30 बजे बारिश शुरू हुई। दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद अचानक हुई बारिश और ठंडी हवाओं से सर्दी बढ़ गई। करीब 25 मिनट की बारिश का असर सीधे बाजार, यातायात और आमजन की दिनचर्या पर पड़ा। शाम को बदला मौसम का मिजाज
शनिवार सुबह से ही आसमान में बादलों की लुकाछुपी चलती रही। शाम ढलते ढलते घने बादल छा गए और रात करीब 8.30 बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ बर्फीली हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश से बाजारों में पसरा सन्नाटा
मौसम में आए बदलाव का असर बाजारों पर साफ दिखा। ठंडी हवाओं और बारिश के चलते बाजार कुछ ही देर में खाली हो गए। लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए और सर्दी से बचाव के लिए कई स्थानों पर अलाव जलाए गए। आवाजाही पर पड़ा असर
करीब 25 मिनट तक हुई बारिश के दौरान दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों की आवाजाही लगभग थम गई। सड़कों पर कम ही लोग नजर आए और सामान्य दिनचर्या प्रभावित रही। रविवार सुबह भी नहीं खुला मौसम
रविवार सुबह भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं हो सका। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और हल्का कोहरा छाया रहा। इसके चलते ठंड का असर अभी भी बना हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *