किराए के मकान में बन रही थी पिस्टल-बंदूक, आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]


भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर चपरासी कॉलोनी के किराए के मकान में अवैध हथियार बना रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से अधूरे बने पिस्टल-बंदूक, नाल, बट सहित हथियार बनाने के उपकरण और औजार बरामद किए हैं। गांधीनगर सीआई पुष्पा कासोटिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर डीएसटी टीम के हैड कांस्टेबल कालूराम धायल के सहयोग से एएसआई एजाजुद्दीन मय जाप्ता ने छापा मारा। तलाशी के दौरान मकान में हथियार निर्माण से जुड़ा सामान मिला। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर निजामुल गनी शेख पुत्र याकूब मोहम्मद को गिरफ्तार किया। इधर, गांधीनगर थाना पुलिस ने पांसल चौराहा के पास एक चाय की होटल पर भी दबिश दी। यहां से गांजे की 20 पुड़िया बरामद की गईं, जिनका कुल वजन 116 ग्राम था।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत होटल मालिक बलवंत रेगर और कर्मचारी निर्मलसिंह को गिरफ्तार किया है। पिता के नाम पर हथियार लाइसेंस खत्म होने पर हथियार बनाने का शुरू किया आरोपी निजामुल गनी शेख के पिता याकूब मोहम्मद के नाम पर सालों पहले आर्म्स लाइसेंस था। इससे वह बारुद बनाने लगा था। लाइसेंस खत्म होने के बावजूद निजामुल उस लाइसेंस के नाम पर पुराने हथियार ठीक करने की आड़ में अवैध रूप से हथियार बना रहा था। पुलिस जांच में जुटी है कि किन लोगों को हथियार सप्लाई किए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *