जयपुर गारमेंट क्लब; चंग धमाल के साथ पुष्पों से खेली होली

[ad_1]


जयपुर | टोंक रोड स्थित रामाज पैलेस में जयपुर गारमेंट क्लब की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सदस्यों का चंदन का तिलक लगाकर और दुपट्टा और पचरंगी पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। राजस्थानी कलाकारों ने चंग धमाल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सदस्यों ने फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में दीपक जैन, अशोक गुप्ता, महावीर टेलर, चंदीराम, केशव शुक्ला, सिद्धार्थ जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

रक्तदान शिविर आज, पोस्टर का विमोचन

[ad_1]


जयपुर | शशि खंडेलवाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से रविवार को सी स्कीम महावीर मार्ग स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर शरद खंडेलवाल, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, सुनील मोदी, जगदीश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

19 को विक्रम नववर्ष, चैत्र नवरात्र आरंभ, 21 को गणगौर व्रत, 27 को महानवमी

[ad_1]


सूर्य 14 मार्च को रात 3:38 बजे से मीन राशि में रहेगा। वक्री बुध कुंभ राशि में 21 मार्च को रात 11:40 बजे मार्गी होगा। गुरु ग्रह 11 मार्च को शाम 4:36 बजे से मार्गी होगा। शुक्र 1 मार्च को रात 11:46 बजे मीन में और 25 मार्च को रात 3:53 बजे मेष में प्रवेश करेगा। गुरु तारा पूर्व दिशा में उदित होगा, जबकि शुक्र पश्चिम दिशा में उदित होगा। • 2 मार्च सोमवार : होलिका दहन • 3 मार्च मंगलवार : पूर्णिमा व्रत, धुलंडी • 4 मार्च बुधवार : गणगौर पूजन शुरुआत • 8 मार्च रविवार : रंगपंचमी • 11 मार्च बुधवार : शीतलाष्टमी, बासोड़ा • 15 मार्च रविवार : पापमोचिनी एकादशी • 19 मार्च गुरुवार : विक्रम नववर्ष, चैत्र नवरात्रारंभ, गुड़ी पड़वा • 20 मार्च शुक्रवा : सिंजारा दोज • 21 मार्च शनिवार : गणगौर व्रत • 26 मार्च गुरुवार : दुर्गाष्टमी व्रत, रामनवमी • 27 मार्च शुक्रवार : महानवमी मानसरोवर स्थित वीटी रोड मेला ग्राउंड पर जयपुर परिवार सेवा ट्रस्ट के बैनर तले 26 मार्च तक शिव पुराण कथा होगी। दोपहर 2:00 बजे से। 20 शुक्रवार गोरक्षा महायज्ञ दशहरा मैदान में गो सेवा समिति व समस्त आर्य समाज राजस्थान की ओर से 251 कुंडीय गो रक्षा महायज्ञ होगा। दोपहर 3:00 बजे से। रविवार शुभ मंगल कैलेंडर मार्च 2026 डाउनलोड करने के लिए इस QR कोड को स्कैन करें। 4 बुधवार श्री गौर पूर्णिमा महोत्सव गुप्त वृंदावन धाम, जगतपुरा में महोत्सव मनाया जाएगा। श्री चैतन्य महाप्रभु का दिव्य आविर्भाव का उत्सव होगा। शाम 6:00 बजे से। 3 मंगलवार ग्रहण काल विशेष दर्शन गोविंददेवजी मंदिर में ग्रहण काल के दौरान पट खुले रहेंगे। ग्रहण काल विशेष दर्शन होंगे। दोपहर 3:15 से 6:50 बजे तक। 2 सोमवार होली उत्सव गोविंददेवजी मंदिर में होली उत्सव और श्रीमन् कृष्ण चैतन्य महाप्रभु जी का 540वां जयंती उत्सव मनाया जाएगा। सुबह 10:45 बजे से। 15 रविवार सामूहिक संकीर्तन एकादशी पर गुप्त वृंदावन धाम में महाजप अभियान में 100 करोड़ नाम जप मैराथन व सामूहिक संकीर्तन होगा। सुबह 5:00 बजे से। 15 रविवार सामूहिक विवाह सिंधु वेलफेयर सोसायटी की ओर से रजत जयंती व सामूहिक विवाह में 25 जोड़ों का विवाह प्रताप नगर सांगानेर में होगा। सुबह 10:30 बजे से। 26 गुरुवार राम तारक यज्ञ गुप्त वृंदावन धाम में भगवान श्रीरामचंद्र जी का विशेष राम तारक यज्ञ, विशेष पूजा, कथा व भजन संध्या का आयोजन होगा। शाम 6:00 बजे से। 16 सोमवार विराट सिंधु मेला पूज्य सिंधी पंचायत समिति एवं श्री झूले लाल फाउंडेशन के तत्वावधान में एसएफएस सामुदायिक केन्द्र में मेला लगेगा। दोहपर 2:00 बजे से। 2 सोमवार होली-धुलंडी रंगोत्सव नागरिक विकास समिति ब्लॉक 265 सेक्टर 26 प्रताप नगर की ओर से श्री कृष्ण मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। रात 9:00 बजे से। 1 रविवार गौ नंदी धाम में फागोत्सव टोंक रोड स्थित गौ नंदी धाम में ‘गाय हमारी माता है, हमको कुछ नहीं आता है’ फागोत्सव-2026 होगा। शाम 7:00 बजे से।

[ad_2]

Source link

महिलाओं को बना रहे आत्मनिर्भर; एक साल में 1200 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

[ad_1]

महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक नया इतिहास रचते हुए लाडो अपनी बचत घर योजना महिला सहकारी समिति ने अपनी तीसरी शाखा का शुभारंभ किया। यह विस्तार महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम माना जा रहा है। शाखा का उद्घाटन संस्था की सचिव एवं मुख्य अतिथि मोनिका गुप्ता व संगीता गौड़ ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में 350 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रही। इसके बाद बैठक में महिलाओं की बचत, लघु व्यवसाय, स्वरोजगार योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन पर जानकारी दी गई। मालपुरा में इस नई शाखा के खुलने से आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को अब सुरक्षित बचत और सुलभ ऋण की सुविधा घर के पास ही उपलब्ध होगी। यह पहल न केवल आर्थिक विकास को गति देगी, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित होगी। लाडो योजना की तीसरी शाखा का शुभारंभ

[ad_2]

Source link

Khabar Hatke Womb Transplant | Sweets Looted From Dustbin

[ad_1]

यूके में एक मरी हुई महिला की बच्चेदानी से स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ है। इधर यूपी में एक सरकारी कर्मचारी ने 14वीं बार 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा दी। वहीं एक डस्टबिन से होली की मिठाई लूटने के लिए लोगों में होड़ मच गई।

.

आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें…

तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

[ad_2]

Source link

गोशाला में 500 गायों का करेंगे संरक्षण, 20 हजार फल व पौधे लगाने का संकल्प

[ad_1]


जयपुर | गोलोक धाम चाकसू निमोड़िया में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के पांचवें दिन शनिवार को भक्ति, श्रद्धा और जीव-दया का संगम देखने को मिला। तपोभूमि प्रणेता आचार्य प्रज्ञासागर मुनिराज के सान्निध्य में शांतिधारा का सौभाग्य तेजकरण, अक्षय चंदलाई वालों को मिला, जबकि गुरुदेव के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य ललिता देवी, सुरेश एवं स्नेहलता बाकलीवाल को प्राप्त हुआ। विधानाचार्य पंडित श्रेयश जैन (पिंडरई) के निर्देशन और जैनम जैन (इंदौर) के भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने मंडल पर 128 अर्घ्य समर्पित किए। धर्मसभा में आचार्य ने सिद्धचक्र विधान की महिमा बताते हुए राजा श्रीपाल और मैना सुंदरी की प्रेरक कथा सुनाई। पुण्यार्जक परिवार सोधर्म इंद्र पारसमल, अमित पवन बाकलीवाल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष रोहित जैन, कार्याध्यक्ष दीपक जैन और अरुण गोनेर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गोलोक धाम में गो और पर्यावरण संरक्षण को लेकर काम चल रहा है। समिति के अनुसार यहां 500 गायों के संरक्षण का लक्ष्य तय किया गया है। यहां गिर नस्ल की गायों के संवर्धन पर विशेष जोर रहेगा। परिसर और आसपास 20 हजार छायादार व फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

[ad_2]

Source link

IMD Weather Update Today MP UP Rajasthan bihar Uttarakhand himachal jammu Kashmir snowfall

[ad_1]

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP UP Rajasthan Bihar Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir Snowfall

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के पास पर्यटकों की गाड़ियां जाम में फंसीं। - Dainik Bhaskar

हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के पास पर्यटकों की गाड़ियां जाम में फंसीं।

देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है और कई शहरों में तापमान 33°C से ऊपर पहुंच गया है।

एमपी में सबसे गर्म खरगोन में तापमान 34.8 डिग्री पहुंच गया। हालांकि राजस्थान में शनिवार सुबह से जयपुर, दौसा सहित कई जिलों में बादल छाए हुए है। हरियाणा में भी पारा 31°C पार कर गया है, हालांकि आज से कुछ इलाकों में बादल और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पर्यटक बड़ी संख्या में अटल टनल के पास बर्फबारी देखने पहुंचे, जिससे वहां जाम लग गया। पंजाब और चंडीगढ़ में धुंध व तेज हवा के चलते कुछ इलाकों में यलो अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में शनिवार दोपहर बाद बारिश हुई है। आज कई जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान -25.8°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

अगले 2 दिन मौसम का हाल:

  • 2 मार्च- हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में असम और मेघालय में तेज हवाएं चलने की संभावना।
  • 3 मार्च- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Anjali Raghav Slams Akshara Singh Over Pawan Singh Kiss Controversy

[ad_1]

अंजलि राघव ने अक्षरा सिंह के एक पॉडकास्ट में दिए गए बयान पर पलटवार किया।

हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर पलटवार किया है। अंजलि राघव ने कहा कि अक्षरा सिंह ने ही पवन सिंह को बढ़ावा दिया और वे दोनों स्टेज पर सबके सामने किस करते थे। जब पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को छोड़ा, तब वह उनका कुछ नहीं बिगाड

.

अगस्त 2025 में लखनऊ में एक प्रोग्राम के दौरान भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अंजलि राघव की कमर पर टच किया था। अब हाल में एक पॉडकास्ट के दौरान अक्षरा सिंह ने कहा कि उस दिन अंजलि राघव की गलती थी। अगर कोई आपको छूता है, तो आपको तुरंत रिएक्शन देना चाहिए। मैं अंजलि की जगह होती तो उठाकर पटक देती।

अक्षरा सिंह के इस बयान के बाद दैनिक भास्कर एप की टीम ने अंजलि राघव से बातचीत की।

29 अगस्त 2025 को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने अंजलि राघव की कमर पर टच किया था।

29 अगस्त 2025 को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने अंजलि राघव की कमर पर टच किया था।

सिलसिलेवार ढंग से जानिए अंजलि राघव ने क्या कहा….

  • पॉडकास्ट में बैठकर लैक्चर दे रही: अंजलि राघव ने- अक्षरा सिंह का कहना है कि लड़की की गलती थी। उन्हें पता ही नहीं उस दिन हुआ क्या था। आधी-अधूरी जानकारी के साथ वह पॉडकास्ट में बैठकर लेक्चर दे रही हैं। पवन सिंह ने उनके साथ इतना कुछ गलत किया, तब तो उन्होंने कुछ नहीं किया। पवन सिंह की पत्नी ने भी बताया था कि अक्षरा प्रेग्नेंट हो गई थी।
  • स्टेज पर किस कर लेते थे: अजंलि ने आगे कहा कि सबसे ज्यादा तो अक्षरा सिंह ने ही पवन सिंह को बढ़ावा दिया। पवन सिंह जो स्टेज पर हरकतें करते हैं, उसे अक्षरा सिंह ने ही बढ़ावा दिया। स्टेज पर किस कर लेते थे, गोद में उठाते थे। माना कि ये लोग कपल थे, लेकिन पब्लिक के सामने करना गलत है। अब ज्ञानवती बन रही है। इसी के बाद ये चीजें आगे बढ़ रही हैं। पवन सिंह ने शादी नहीं की, छोड़ दिया फिर भी वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाई।
एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह को गोद में उठाते पवन सिंह। (फाइल) इन्हीं वीडियो को लेकर अंजलि राघव ने कहा कि पवन सिंह अक्षरा को गोद में उठा लेते थे।

एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह को गोद में उठाते पवन सिंह। (फाइल) इन्हीं वीडियो को लेकर अंजलि राघव ने कहा कि पवन सिंह अक्षरा को गोद में उठा लेते थे।

  • अक्षरा की वजह से रिश्ता खराब हुआ: उन्होंने कहा कि पवन सिंह की पत्नी ने आरोप लगाए कि अक्षरा सिंह की वजह से ही उनका रिश्ता खराब हुआ। ये बोलना बहुत आसान है कि ‘मैं होती तो ये कर देती।’ तुम तो कुछ कर ही नहीं पाई। स्टेज पर गंदगी फैलाकर अब ज्ञान दे रही है। फिल्मों से लेकर लोगों के सामने स्टेज पर गंदी हरकतें कीं। इन सब की शुरुआत तुम कर चुकी हो, अब तुम शरीफ बनकर दिखा रही हो।”
  • मेरी परमिशन के बिना टच किया: अंजलि राघव ने आगे कहा कि पवन सिंह का वह टच मेरे लिए बेड था, क्योंकि वह मेरी परमिशन के बिना था। हम किसी लड़की से पहली बार मिलते हैं तो ऐसे नहीं करते। अक्षरा सिंह पवन सिंह के साथ कंफर्टेबल हो जाती थी, ये गलत है। मेरा अगर बॉयफ्रेंड हो तो मैं स्टेज पर कभी ऐसे नहीं करूंगी, क्योंकि पब्लिक हमें आइडल मानती है। बच्चे हमें देखकर ही सीखते हैं। इसलिए हमें सोच-समझकर चीजें करनी चाहिए।”
  • हरियाणा-पंजाब में ऐसा नहीं होता: उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा और पंजाब की इंडस्ट्री में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कभी किसी लड़की को स्टेज पर किस किया हो या गोद में उठा लिया हो। मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत आम है। ये कह रहे थे कि कमर पर ही तो हाथ लगाया है। मतलब, अगर लड़की से रेप हो जाए तो बड़ी बात है, बाकी सब नॉर्मल है। मैं पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को गलत नहीं कह रही। मैं शॉर्ट ड्रेस पहनती हूं, लेकिन वल्गर नहीं पहनती। ऐसे लोगों को मैं जवाब नहीं देती।

लखनऊ में पवन सिंह ने कमर पर टच किया

29 अगस्त 2025 को लखनऊ में एक म्यूजिक शो के दौरान अंजलि राघव और पवन सिंह ने एक साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस दी थी। इसी परफॉर्मेंस के दौरान पवन सिंह ने अंजलि की कमर पर गलत तरीके से छुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अंजलि ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं और यह हरकत अप्रत्याशित थी। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा भी कर दी। इस विवाद के बाद पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर माफी मांगी और लिखा, “मेरा इरादा गलत नहीं था, अगर अंजलि जी को बुरा लगा तो मैं क्षमा मांगता हूं। हम कलाकार हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।”

——————————–

ये खबर भी पढ़ें :-

पवन सिंह पर भड़कीं अक्षरा, कहा-10 जगह मुंह मारता है:क्या जिंदगी भर मेरे साथ चिपका रहेगा; खेसारी ने काजल के साथ गलत किया

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने बिना उनका नाम लिए उनपर जोरदार हमला किया है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ पुराने रिश्तों पर कहा, “इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती।” पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

हत्या का मामला:परिजन 6 साल में बच्चे की तलाश में 20 हजार किमी घूमे, अब पड़ोसी ने कहा- हत्या कर घर से 400 मीटर दूर गाड़ा

[ad_1]


छह साल पहले लापता हुए जिस चार साल के बच्चे को ढूंढने के लिए परिजन 20 हजार किमी तक घूमे। मुंबई, दिल्ली एवं भोपाल के साथ नेपाल बार्डर तक के चक्कर लगाते रहे लेकिन परिजनों को क्या पता था कि उनका बच्चा उनके घर से महज 400 मीटर की दूरी पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे नीचे मारकर गाड़ दिया गया है। छह साल में एक दिन ऐसा नहीं गया कि परिजनों ने बच्चे को नहीं ढूंढा हो। अंध विश्वास के चक्कर में फंसकर परिजनों ने झाड़ फूंक करने वालों के कहने पर चार बार गांव को भी जिमा दिया। इनके कहने पर आए दिन सत्संग तक कराते रहे। पर बच्चे के जिंदा होने की उनकी आशा तब टूट गई जब पुलिस ने 15 फरवरी को शक के आधार पर एक पड़ोसी को पकड़ कर पूछताछ की और उसने कबूल किया कि उसने बच्चे की हत्या कर शव दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के नीचे जमीन में गाड़ दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस तीन बार उस स्थान पर खुदाई करवा चुकी लेकिन बच्चे के कोई अवशेष नहीं मिले। घटनाक्रम के अनुसार 16 अगस्त 2020 को बांदीकुई थाना क्षेत्र के ऊनबड़ा गांव की एक ढाणी के पास घर आंगन में खेल रहा चार साल का बच्चा अचानक अपने घर से गायब हो गया था। परिजनों ने इसके अगले दिन ही बांदीकुई पुलिस थाने में रिर्पोट दर्ज कराई। एक महीने तक तो पुलिस परिजनों के साथ बच्चे को ढूंढने में लगी रही। लेकिन इसके बाद पुलिस चुप बैठ गई, लेकिन परिजनों ने तलाश जारी रखी। परिजनों ने बताया कि घटना के पांच महीने तक वे बच्चे को बांदीकुई के आसपास क्षेत्र जयपुर, अलवर, महवा सहित आसपास के गांवों में ढूंढते रहे। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद वे यह सोचकर मुंबई चले गए कि कोई गिरोह बच्चे का अपहरण कर उससे कहीं भीख तो नहीं मंगवा रहे। वर्ष 2021 जुलाई में वे पूरे महीने भर मुंबई में रहे और रेलवे स्टेशन, सार्वाजनिक जगहों पर बच्चे को तालाश किया लेकिन पता नहीं लगा। इसके बाद मार्च 2022 में दिल्ली में भी गए और यहां अलग-अलग जगह बच्चे को ढूंढा लेकिन पता नहीं चल सका। किसी ने कहा कि गिरोह के लोग बच्चे को यूपी ले जा सकते है। इस पर परिजन आगरा, लखनऊ, कानपुर में भी गए। वर्ष 2024 मार्च में भोपाल में किसी बच्चे का शव मिला था। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलने पर यहां से परिजन भोपाल गए और डीएनए टेस्ट करवाया। लेकिन वह बच्चा उनका नहीं था। चार साल में चार बार जीमण किए
बच्चे की तलाश में परिजन इस कदर खो चुके थे कि उन्हें अंधविश्वास की बातों में उलझना पड़ गया। उन्होंने बताया कि इन छह सालों में वे कई झाड़ फूंक करने वाले के पास गए। हमेशा वे यही कहते रहे कि उनका बच्चा जिंदा एवं सुरक्षित है। जल्दी ही मिल जाएगा। इनके कहने पर वे फिर से मुंबई, दिल्ली, नागपुर, हरियाणा तक गए। लेकिन बच्चा नहीं मिला। इसके बाद भी उन्होंने ऐसे लोगों पर से विश्वास नहीं हटाया। कुछ ने तो इतना डरा दिया कि तुम्हारे परिवार से माता नाराज है उनको मनाने के लिए पूरे गांव का जीमण करो। इस पर वर्ष 2021 से 24 के बीच चार बार गांव का जीमणा तक कर दिया। लेकिन बच्चा नहीं मिला। इस वर्ष फरवरी माह की शुरुआत में भी वे बच्चे की तलाश में एक भोपा के पास गए। जिस पर भोपा ने उन्हें आश्वस्त किया था कि आपका बच्चा जिंदा व सुरक्षित है। जल्दी ही मिल जाएगा।

[ad_2]

Source link

शक्ति प्रदर्शन; युवा सम्मेलन में श्रम कोड और वेतन मुद्दों पर आर-पार की चेतावनी

[ad_1]


नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के जयपुर मंडल का युवा सम्मेलन गणपति नगर स्थित अरावली क्लब में हुआ। मजदूर आंदोलन के प्रणेता उमरावमल पुरोहित की पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मेलन में युवाओं ने श्रमिक अधिकारों, वेतन विसंगतियों और पदोन्नति संबंधी मांगों को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। सम्मेलन से पहले निकाली गई विशाल रैली ने संगठन की ताकत का संदेश दिया। इस सम्मेलन का उद्घाटन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने किया। मंडल मंत्री राकेश यादव ने सम्मेलन की रूपरेखा रखी, जबकि अध्यक्षता के.एस. अहलावत ने की। जयपुर मंडल की सभी शाखाओं से बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों की मौजूदगी ने साफ संकेत दिया कि आने वाले समय में यूनियन श्रमिक हितों के मुद्दों पर आंदोलन को और कड़ा कर सकती है। इस दौरान एजीएस राजीव सारण, मीना सक्सेना, प्रेम नारायण, पारुल माथुर, गोपाल चौधरी, नरेन्द्र चाहर, राजेश वर्मा, अनूप शर्मा, सुरेश ढाका, देशराज सिंह, लोकेश मीना व हीरालाल सहित अन्य मंडल पदाधिकारी और रेलकर्मी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link