SUV कार ने गोलगप्पे वाले को कुचला, मौत:कार को छोड़ कर भाग गया ड्राइवर, थानागाजी से अलवर आकर रेहड़ी लगा रहा था




अलवर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाजूका पुलिया के समीप मंगलवार रात SUV कार ने गोलगप्पे की दुकान चलाने वाले को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक थानागाजी निवासी 43 वर्षीय फतेह सिंह मीणा है।
फतेह सिंह मीणा पिछले ढाई वर्षों से अलवर के भीम नगर इलाके में किराए के मकान में रहकर गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। मंगलवार रात करीब 8 बजे वह काम खत्म कर रेहड़ी के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान गाजूका पुलिया के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया।
मृतक फतेह सिंह के दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *