बाखासर के सुहागी गांव की घटना:दंपती को कमरे में बंद कर दो चोरों ने 50 लाख रुपए के आभूषण चुराए, पड़ोस में भी पहले किया था प्रयास




बाड़मेर जिले के बाखासर क्षेत्र के सुहागी गांव में मंगलवार रात को चोरों ने एक दंपती परिवार को उसके ही कमरे में बंद कर पास के दूसरे कमरे से लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के दौरान ताले तोड़ने की आवाज सुनकर दंपती जागे तो उसके कमरे की बाहर से कुंडी लगाई हुई थी। इसके बाद फोन करके भाई को बुलाया तब तक चोर जेवरात लेकर भाग गए। इस वारदात के बाद पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुई है। पुलिस की डॉग स्क्वायड टीम, एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। गांव में सीसीटीवी नहीं होने से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। पहले पड़ोसी घर में घुसने की कोशिश की, आवाज दी तो मौके से भागे थानाधिकारी राजूराम विश्नोई का कहना है कि सुहागी गांव निवासी शेषकरण पुत्र शंकरदान चारण ने मंगलवार की रात करीब 2 बजे चोरों द्वारा घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है। शेषकरण का कहना है कि वे और पत्नी दोनों घर के एक कमरे में सो रहे थे। रात के करीब 2 बजे दो चोर उनके घर में घुसे और जिस कमरे में वो पति-पत्नी सो रहे थे। उसके कुंडी लगा दी। इसके बाद दूसरे कमरे का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और अलमारी तोड़ने लगे। इस दौरान आवाज से वो जगे और उठ कर कमरे से बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने लगे तो बाहर से कुंडी लगी हुई थी। पड़ोस में रहने वाले भाई को फोन किया। वो लोग 10-15 मिनट में आए तब तक चोर करीब 27 तोला सोना जिसमें आड, कंठी, झूमर सहित अन्य सोने के आभूषण व करीब 20 तोला चांदी लेकर भाग गए। मौके से दो चोरों के पैरों के निशान मिले हैं। आसपास में कहीं सीसीटीवी नहीं था। ऐसे में आरोपियों के ​हुलिए का कोई सुराग नहीं लगा। वारदात के बाद शेषकरण दान की पड़ोसी महिला ने भी कहा कि रात 2 बजे उनकी खिड़की तोड़ने का प्रयास हुआ था। खिड़की की आवाज सुनकर वो उठे और आवाज दी, इसके बाद वहां कोई नहीं था। संदेह है इन्हीं चोरों ने पहले पड़ोसी के घर पर भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वहां लोग जाग जाने से अलर्ट हुए। इसके बाद दूसरे घर गए, जहां भी दंपती के जागने का डर था। इसी वजह से उनके कमरे की कुंडी लगा दी और चोरी करके भाग गए। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम पहुंची चोरी के बाद बाखासर के सुहागी गांव पुलिस डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। मौके से पैरों के निशान के आधार पर साक्ष्य जुटाए हैं। चोरों के फिंगर ​प्रिंट भी लिए गए। पुलिस पूछताछ कर रही है। रात करीब 12:30 बजे एक बाइक पर उसी इलाके से जाने वाले दो लोगों को डिटेन किया है, जिन्हें पूछताछ में सामने आया कि वो कृषक थे और ​बेरे पर काम कर वापिस आए थे। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।



Source link

UPW Vs GG WPL 2026 Score Update; Deepti Sharma


स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का 14वां मैच आज यूपी वॉरियर्स (UPW) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। लीग के बचे हुए सभी 11 मैच अब वडोदरा में ही खेले जाएंगे। दोनों टीमों का सीजन में दूसरा बार सामना होगा। पिछले मैच में गुजरात ने यूपी वॉरियर्स को 10 रन से हराया था।

प्लेऑफ के लिहाज से यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होगा। 2024 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्वालिफाई कर चुकी है जबकि दिल्ली कैपिटल्स मंगलवार को मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर रेस में बनी हुई है। मुंबई, यूपी, दिल्ली और गुजरात के चार अंक हैं लेकिन नेट रनरेट के आधार पर यूपी गुजरात से ऊपर हैं। गुजरात लगातार तीन हार के बाद सबसे नीचे है।

UPW और GG के बीच 8वां मैच यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में गुजरात जायंट्स का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, जिसने 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि यूपी वॉरियर्स को 3 मैचों में जीत मिली है।

लिचफील्ड ने 200 से ज्यादा रन बनाए WPL-2026 में यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी फीबी लिचफील्ड ने बखूबी संभाली है। उन्होंने 5 मैचों में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 78 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। गेंदबाजी में शिखा पांडे यूपी वॉरियर्स की टॉप बॉलर हैं। उन्होंने 5 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। उन्होंने मिडिल ओवर्स में टीम को जरूरी ब्रेकथ्रू दिलाए हैं।

डिवाइन गुजरात की टॉप विकेट टेकर गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी की कमान एश्ले गार्डनर ने संभाली है। उन्होंने 5 मैचों में 191 रन बनाए हैं। गार्डनर टीम के लिए तेज रन बनाने वाली अहम खिलाड़ी साबित हुई हैं। गेंदबाजी में सोफी डिवाइन गुजरात जायंट्स की सबसे प्रभावी बॉलर रही हैं। उन्होंने 5 मैचों में 9 विकेट झटके हैं।

वडोदरा में दो विमेंस टी-20 मैच खेले गए वडोदरा में इस सीजन अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहले मैच में RCB ने 178 रन बनाए थे, जिसके जवाब में GG की टीम 8 विकेट पर सिर्फ 117 रन ही बना सकी। दूसरा मुकाबला MI और DC के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली ने 154 रन का टारगेट हासिल करते हुए मुंबई को 7 विकेट से हराया।

मौसम साफ रहेगा 22 जनवरी को वडोदरा (कोटांबी स्टेडियम) में मौसम साफ रहेगा। इस दिन तापमान न्यूनतम 16 डिग्री सेल्शियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्शियस और रहेगा। बारिश या बादलों की संभावना बहुत कम है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI यूपी वॉरियर्स : मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, क्लॉय ट्रायन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सेहरावत, सोफी एकलस्टन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

गुजरात जायंट्स : एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, शिवानी सिंह, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर और राजेश्वरी गायकवाड।

खबरें और भी हैं…



Source link

10 जनवरी से कांग्रेस चला रही है अभियान:कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम के जवाब में अब सरकार गांवों में शिविरों के जरिए बताएगी नए वीबी-जी राम जी कानून के फायदे




मनरेगा के स्थान बनाए गए वीबी–जी रामजी कानून को लेकर कांग्रेस प्रदेश भर में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत धरना–प्रदर्शन और ज्ञापन दे रही है। वहीं, भाजपा भी रोजगार गारंटी के इस नए कानून के फायदे बता रही है। अब सरकार गांवों में लगने वाले जन कल्याण शिविरों में भी ग्रामीणों को इसके फायदे बताएगी। इसके लिए सरकार 23 जनवरी से ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 को लेकर राज्यभर में व्यापक अभियान की शुरुआत की जा रही है। हालांकि इसमें किसानों, पशुपालकों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीणों को कई विभागों का फायदा दिया जाएगा। मगर ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी व अधिकारी वीबी–जी राम जी कानून के बारे में जानकारी देंगे। शिविरों में सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री किसान निधि की डीबीटी एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही 12 से अधिक विभागों के क्षेत्रीय अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया है। इनमें स्वामित्व कार्ड वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गृह प्रवेश, एसडीआरएफ अनुदान डीबीटी, युवा स्वरोजगार, वंदे गंगा संरक्षण अभियान तथा पीएम सूर्य घर योजना जैसे विषयों पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। निर्देशों के अनुसार पहले चरण के शिविरों का 23 जनवरी को शुभारम्भ होगा। इसके बाद 24, 25, 31 जनवरी तथा दूसरे चरण के शिविर 1 फरवरी व 5 से 9 फरवरी तक गिरदावर वृत पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन सहित संबंधित विभाग भाग लेंगे। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा तारबंदी, डिग्गी, पाइपलाइन, फार्म पोंड, फव्वारा-ड्रिप, प्लास्टिक मल्च, सौर पंप जैसी योजनाओं की स्वीकृतियां दी जाएंगी। इसके साथ बैलों से खेत जोतने पर 30 हजार रुपए प्रोत्साहन, फसल बीमा, कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, सॉइल कार्ड व वितरण, सोलर पंप आवेदन लिए जाएंगे। लंबित अनुदान आवेदनों का निस्तारण भी करेंगे कृषि विपणन विभाग पीएमएफएमई और मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के लंबित आवेदनों का निस्तारण करेगा। सहकारिता विभाग द्वारा सीएम किसान निधि डीबीटी, किसान क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रीय सहकारी जैविक लिमिटेड, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड सदस्यता, नए गोदाम, बैंक खाते, स्वयं सहायता समूह ऋण, 5% ब्याज अनुदान योजना, कस्टम हायरिंग सेंटर और सहकारी ऋण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।



Source link

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का हाईएस्ट टी-20 टोटल:अभिषेक ने चौथी बार 8+ सिक्स लगाए, संजू का एक हाथ से डाइविंग कैच; रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स




भारत ने नागपुर में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बुधवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 238 रन बनाए, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अब तक का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर है। लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 190 रन ही बना सकी। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 84 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चौथी बार एक पारी में 8 या उससे ज्यादा छक्के लगाए। वहीं न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत में ही भारत को बड़ी सफलता मिली, जब पहले ओवर में संजू सैमसन ने डेवोन कॉन्वे का एक हाथ से डाइविंग कैच लपक लिया। पढ़िए पहले टी-20 के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर नागपुर में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 238/7 रन बनाया। इससे पहले भारत का बेस्ट स्कोर 234/4 रन था, जो अहमदाबाद में 2023 में बना था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 5 बार 200+ का स्कोर बनाया है। 2. सूर्या ने 1774 दिनों में 100वां टी-20 मैच खेला सूर्यकुमार यादव ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने डेब्यू के बाद सिर्फ 1774 दिनों में अपना 100वां टी-20I मैच खेल लिया, जो फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में इस मुकाम तक पहुंचने का सबसे तेज रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम था, जिन्हें 100 टी-20 खेलने में 2410 दिन लगे थे। 3. अभिषेक की न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टी-20 फिफ्टी अभिषेक शर्मा ने टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल (ऑकलैंड, 2020) और रोहित शर्मा (हैमिल्टन, 2020) के नाम था, जिन्होंने 23-23 गेंदों में अर्धशतक लगाए थे। अभिषेक 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने वाले बैटर भी बने। उन्होंने यह कारनामा 8 बार किया है। अभिषेक के बाद फिल सॉल्ट, सूर्यकुमार यादव और एविन लुईस दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 7-7 बार 25 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी पूरी की है। 4. अभिषेक ने चौथी बार अपनी पारी में 8+ सिक्स लगाए टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 8 या उससे ज्यादा छक्कों वाली पारियों की बात करें, तो अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में सबसे आगे निकल चुके हैं। उन्होंने अब तक 4 बार यह कारनामा किया है, जबकि रोहित शर्मा और संजू सैमसन 3-3 पारियों के साथ उनके पीछे हैं। अभिषेक शर्मा ने टी-20 क्रिकेट (इंटरनेशनल और लीग क्रिकेट मिलाकर) में अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए। अब मोमेंट्स… 1. 805 दिन बाद वापसी पर ईशान का चौका ईशान किशन ने इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में 805 दिन बाद वापसी करते हुए आते ही चौका लगा दिया। उन्होंने काइल जैमिसन की फुल लेंथ डिलीवरी को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शानदार चौके के लिए भेजा। हालांकि, ईशान 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जैकब डफी की गेंद पर मार्क चापमन ने कैच लेकर पवेलियन भेजा। इससे पहले ईशान ने नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। 2. सूर्या, हार्दिक और ईशान ने अपनी पहली बॉल पर चौक लगाया ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने अपनी-अपनी पहली ही गेंद पर चौका लगा दिया। ईशान ने जेमिसन की फुल लेंथ गेंद पर सीधा शॉट खेला। बॉल इनफील्ड के ऊपर से निकलते हुए बाउंड्री तक पहुंच गई। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने क्रीज पर आते ही आगे बढ़कर जैकब डफी की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर कवर के जरिए क्लासिक बैकफुट ड्राइव लगाया। वहीं हार्दिक पांड्या ने स्पिनर मिचेल सैंटनर पर पहली ही गेंद पर आगे बढ़कर सीधा शॉट खेला और चौका मिल गया। 3. संजू ने एक हाथ से कैच लपका न्यूजीलैंड की पारी की दूसरी ही बॉल पर अर्शदीप सिंह ने डेवोन कॉन्वे को पवेलियन भेज दिया। फुल लेंथ गेंद पर कॉन्वे ने कवर ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर की तरफ गई। संजू सैमसन ने बाई ओर डाइव लगाई और एक हाथ से जमीन के बेहद करीब शानदार कैच लपक लिया। इसके साथ ही अर्शदीप ने टी-20 इंटरनेशनल में कॉन्वे को चौथी बार आउट किया। कॉन्वे बिना खाता खोले आउट हो गए। 4. रिंकू ने चापमन का कैच छोड़ा 11वें ओवर में मार्क चैपमैन को जीवनदान मिला। जसप्रीत बुमराह की बॉल पर रिंकू सिंह से चैपमैन का कैच छूट गया। कीवी बैटर बड़ा शॉर्ट खेलना चाहते थे, लेकिन बॉल स्क्वैयर लगे के ऊपर खड़ी हो गई। लेकिन, रिंकू सिंह हाई कैच नहीं पकड़ सके। 5. अक्षर पटेल की उंगली पर बॉल लगी 16वें ओवर में अक्षर पटेल के उंगली पर बॉल लगी। ऐसे में उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। अभिषेक शर्मा ने उनका ओवर पूरा किया। डेरिल मिचेल ने बॉल की दिशा में तेज शॉट खेला था। अक्षर ने इसे रोकने का प्रयास किया और बॉल उसी उंगली पर लगी, जिससे वे बॉल स्पिन कराते हैं।



Source link

पंजाब में आज से ₹10 लाख का मुफ्त इलाज मिलेगा:3 करोड़ पंजाबियों को फायदा, CM मान-केजरीवाल लॉन्च करेंगे; स्कीम के बारे में सवाल-जवाब में जानिए




पंजाबियों को आज से 10 लाख रुपए तक का फ्री इलाज मिलेगा। इसमें न कोई इनकम का चक्कर है और न ही एज लिमिट। पंजाब का आधार और वोटर कार्ड होना चाहिए और पूरा परिवार स्कीम का लाभ उठा सकता है। इससे 65 लाख परिवारों के करीब 3 करोड़ पंजाबियों को फायदा हाेगा। योजना की लॉन्चिंग के लिए आज (22 जनवरी) को मोहाली में कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें CM भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे। सरकार का कहना है कि इस स्कीम में हर तरह का खर्च शामिल होगा। पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत बीमा स्कीम क्या है, इसका लाभ कैसे मिलेगा, कहां मिलेगा और लाभ कैसे उठाएं, इन सब बातों को सवाल-जवाब में जानिए… सवाल: मुख्यमंत्री सेहत बीमा स्कीम में क्या है?
जवाब: पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना शुरू कर रही है। इसमें लाभार्थी को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। इसमें मरीज को इलाज के बदले किसी तरह की कोई रकम नहीं देनी होगी। सवाल: इस स्कीम का लाभ किस-किस को मिलेगा?
जवाब: हर पंजाबी को, इसमें किसी तरह की इनकम या एज लिमिट वगैरह नहीं है। चाहे किसान-मजदूर हो या फिर पेंशनर, सरकारी कर्मचारी, कोई बड़ा कारोबारी, सबको इस स्कीम का लाभ मिलेगा। सवाल: स्कीम का लाभ पाने के लिए क्या फॉर्मेलिटी है?
जवाब: फॉर्मेलिटी बहुत सिंपल रखी गई है। जिसके पास भी पंजाब का वोटर कार्ड और आधार कार्ड होगा, उसे इस स्कीम का लाभ मिलेगा?। सवाल: स्कीम का लाभ कैसे मिलेगा?
जवाब: सेवा केंद्रों व अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन कैंप लगेंगे। एक बार एनरोलमेंट होने के बाद पूरा परिवार लाभ के दायरे में आ जाएगा। सवाल: रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा, उसकी क्या फॉर्मेलिटी है?
जवाब: स्कीम लॉन्च होने के बाद रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। 9 हजार से ज्यादा सेवा केंद्रों में कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड लेकर जाना होगा। इसके अलावा सरकार घर-घर टोकन भी भिजवाएगी, जिसके आधार पर रजिस्ट्रेशन होंगे। सवाल: 10 लाख तक कैशलेस इलाज कितने समय तक मिलेगा?
जवाब: सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के मुताबिक पूरे परिवार का एक फ्लोटर कार्ड बनेगा। इसकी लिमिट 10 लाख रुपए प्रति वर्ष होगी। इससे परिवार के सभी सदस्य एक साल में 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज करवा सकेंगे। 10 लाख रुपए की राशि एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए है। सवाल: इसमें कौन-कौन सी बीमारियां कवर होंगी, क्या कवर नहीं होगा?
जवाब: इस स्कीम में सभी गंभीर बीमारियां कवर होंगी। अस्पताल में भर्ती होते ही स्कीम का कार्ड शुरू हो जाएगा। इसमें सभी टेस्ट और दवाइयों का खर्च भी शामिल रहेगा। हालांकि कॉस्मेटिक सर्जरी इसमें कवर नहीं होगी। सवाल: किन अस्पतालों में इस स्कीम का लाभ मिलेगा?
जवाब: सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के मुताबिक सभी सरकारी अस्पतालों में यह कार्ड मान्य होगा। सरकार ने 650 प्राइवेट अस्पतालों को भी स्कीम से जोड़ा है। इसके अलावा सभी मेडिकल कॉलेजों में इलाज भी स्कीम में कवर होगा। सवाल: क्या सिर्फ पंजाब के अस्पतालों में ही इसका लाभ मिलेगा?
जवाब: नहीं, पंजाब के साथ चंडीगढ़ के अस्पतालों में भी इसका फायदा मिलेगा। CM भगवंत मान कह चुके हैं कि इस स्कीम में चंडीगढ़ के अस्पतालों को भी जोड़ा जा रहा है। सवाल: अस्पताल काे पैसे कैसे मिलेंगे?
जवाब: स्कीम में 1 लाख तक का खर्चा इंश्योरेंस कंपनी उठाएगी। इसके बाद की रकम ट्रस्ट मोड पर सेहत विभाग की हेल्थ एजेंसी देगी। सरकार ने इसके लिए 1200 करोड़ रुपए का बजट रखा है। सवाल: मरीज को बिल अदायगी तक अस्पताल में रुकना पड़ेगा?
जवाब: नहीं, सरकार का कहना है कि मरीज को न तो कोई रुपया देना है और न ही कोई हिसाब-किताब। मरीज अस्पताल में आकर इलाज कराएगा और ठीक होकर घर चला जाएगा। खर्चा सीधे सरकार देगी। मरीज को बिल से कोई लेना-देना नहीं होगा। अस्पताल अपने लेवल पर क्लेम भरेंगे। मुख्यमंत्री सेहत स्कीम से जुड़ी 2 अहम बातें…



Source link

नगर निगम में 5 फाइलें गायब होने का मामला:दूसरे दिन भी मूल रिकॉर्ड पेश नहीं, नोटिस के बावजूद फाइलें गायब




नगर निगम की राजस्व शाखा से गायब 5 मूल फाइलों का बुधवार को दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। आयुक्त के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद राजस्व अधिकारी एक भी मूल फाइल पेश नहीं कर पाए। इसके बजाय 5 में से 3 मामलों में पुरानी, अधूरी और केवल प्रतिलिपियां आयुक्त के समक्ष रख दी गईं। केवल सुखाड़िया रंगमंच की फाइल सामने आई, जो पहले से ही ऑनलाइन उपलब्ध है। सरस बूथ से जुड़ी फाइल में भी केवल पुराना और अधूरा रिकॉर्ड पेश किया गया, जबकि मूल फाइल में बूथों के आवंटन, निरस्तीकरण और बहाली से जुड़े अहम दस्तावेज शामिल हैं। इसी तरह यात्री कर से संबंधित मामले में भी सिर्फ कागजी प्रतियां दिखाई गईं। सबसे गंभीर यह है कि पासपोर्ट कार्यालय और दीपावली मेले के झूलों से जुड़ी मूल फाइलें दूसरे दिन भी पूरी तरह लापता रहीं। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बुधवार सुबह राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर को नोटिस जारी कर शाम तक मूल फाइलें पेश करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद एक भी असल फाइल पेश नहीं की जा सकी। निगम में हड़कंप और सवाल बरकरार- फाइलें आखिर गईं कहां? दैनिक भास्कर में ‘फाइल गायब-सवाल गुम, फायदा किसे?’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद निगम में हड़कंप मच गया। सभी विभागों में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक यही चर्चा रही कि फाइलें आखिर गायब कहां हुईं। राजस्व शाखा में दिनभर फाइलें तलाशने की कवायद चलती रही। हड़बड़ाए राजस्व अधिकारी ने बाबुओं को फटकार लगाई और नोटिस भी जारी किए, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि फाइलें किसकी जिम्मेदारी में थीं और कहां से गायब हुईं। चर्चा यह भी है कि फाइलें राजस्व अधिकारी के चैंबर से ही गायब हुई हैं। बता दें, राजस्व शाखा से 4 माह में पांच अहम फाइलें गायब हुई हैं। इनमें पासपोर्ट कार्यालय, सुखाड़िया रंगमंच, सरस बूथ, यात्री कर और दीपावली मेले के झूलों से जुड़े आय-व्यय, अनुबंध, टेंडर, गजट नोटिफिकेशन और पत्राचार के रिकॉर्ड हैं। इनमें से कुछ फाइलों पर खुद आयुक्त ने लापरवाही के नोट लिखे थे। मामला तब सामने आया, जब जरूरत पर एक फाइल नहीं मिली। पासपोर्ट कार्यालय की फाइल सबसे अहम, 86 लाख का किराया बकाया पासपोर्ट कार्यालय की फाइल को लेकर स्थिति गंभीर है। इस फाइल में 11 साल के दस्तावेज हैं, जिनमें विदेश मंत्रालय से हुई लीज डीड, किराये का पूरा विवरण-टीसीएस के साथ हुआ पत्राचार दर्ज है। नगर निगम की ओर से जुलाई 2022 से अब तक 86 लाख रुपए का किराया बकाया है। उल्लेखनीय है कि इसी फाइल को आगे बढ़ाने में राजस्व अधिकारी द्वारा चार माह की देरी की गई थी। नोटिस दिया है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे
“राजस्व अधिकारी को मूल फाइलें पेश करने का नोटिस दिया है। यदि फाइलें प्रस्तुत नहीं होती हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
-अभिषेक खन्ना, आयुक्त, नगर निगम



Source link

हिसार के पर्वतारोही का वर्ल्ड रिकॉर्ड:यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर बिना ऑक्सीजन 24 घंटे बिताए, 8 साल की मेहनत




हरियाणा के पर्वतारोही ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर बिना ऑक्सीजन के 24 घंटे बिता दिए। हिसार के गांव मलापुर के रोहताश खिलेरी ने 18,510 फीट की ऊंचाई पर बिना किसी ऑक्सीजन सपोर्ट के लगातार 24 घंटे बिताने के बाद खुद वीडियो शूट किया। रोहताश ने दावा किया कि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है और वह ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले इंसान हैं। वह 8 साल से पर्वतारोहण कर रहे हैं। 20 जनवरी को रोहताश जब माउंट एल्ब्रुस पर्वत पर थे, तब वहां का तापमान -40°C से -50°C तक था। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। बता दें कि रोहताश के पिता सुभाष चंद्र किसान हैं जबकि माता बंसी देवी गृहिणी हैं। 8 साल का कड़ा संघर्ष और 2 उंगलियों की कुर्बानी
रोहताश ने सोशल मीडिया पर अपने एक्सप्रेशन शेयर करते हुए बताया कि यह जीत आसान नहीं थी। उनका यह सफर 2018 में शुरू हुआ था। 2020 में एक गाइड की जान बचाने के लिए उन्हें मिशन बीच में छोड़ना पड़ा और 2023 में खराब मौसम ने रास्ता रोका। इस ऐतिहासिक मिशन के दौरान रोहताश को फ्रॉस्ट बाइट का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्होंने अपनी 2 उंगलियां गंवा दीं, लेकिन उनके हौसले नहीं डिगे। इससे पहले बाबू चिरी शेर्पा ने 1999 में माउंट एवरेस्ट के शिखर पर बिना ऑक्सीजन के 21 घंटे बिताए थे, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड बना। मौत को मात देकर फहराया तिरंगा
पर्वतारोही ने बताया कि शिखर पर स्थिति बेहद भयावह थी। तापमान -40°C से -50°C तक था। कोई भी साथी इतनी ठंड में साथ रुकने को तैयार नहीं था, रोहताश वहां अकेले डटे रहे। रोहताश ने अपनी इस कामयाबी को तिरंगे की शान और देशवासियों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि एवरेस्ट की ट्रेनिंग ने उन्हें इस जानलेवा ठंड में जीवित रहने और इतिहास रचने की ताकत दी। इंडिया बुक में रिकॉर्ड दर्ज कर चुके
पर्वतारोही रोहताश खिलेरी का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। रोहताश को डाक के माध्यम से सर्टिफिकेट मिले। रोहताश ने वर्ष 2021 में 21 मार्च को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर 24 घंटे रुककर तिरंगा लहराया था, जोकि 5,895 मीटर ऊंची है। इसके आधार पर खिलेरी का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। इसलिए खास है रोहताश की उपलब्धि… एल्ब्रुस पर सबसे ज्यादा चढ़ाई का रिकॉर्ड भी हरियाणवी के नाम 2 बार माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली संतोष यादव भी हरियाणवी
हरियाणा की संतोष यादव ने 2 बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की है। संतोष यादव ने साल 1992 में पहली बार माउंट एवरेस्ट को फतह किया। इसके बाद उन्होंने साल 1993 में वह दोबारा एवरेस्ट को फतह करने गईं और सफल रहीं। संतोष यादव ने दुनिया की पहली महिला होने का रिकॉर्ड कायम किया, जिन्होंने 8848 मीटर शिखर माउंट एवरेस्ट को 2 बार फतह किया हो। संतोष कांगशंग की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाली दुनिया की पहली महिला भी हैं।



Source link

आज और कल की जाएगी विदेशी पक्षियों की गणना:जोड़बीड़ में ट्रांजैक्ट मैथड से होगी वल्चर्स, रेप्टर्स की गणना, वास्तविक संख्या के पहुंचेंगे करीब




जोड़बीड़ गिद्ध संरक्षित क्षेत्र में पहली बार विदेशी पक्षियों की गणना ट्रांजैक्ट मेथड से की जाएगी। इससे उनकी वास्तविक संख्या के करीब पहुंचा जा सकेगा। गणना गुरुवार और शुक्रवार दो दिन होगी। वन विभाग, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) और डूंगर कॉलेज के प्राणीशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जोड़बीड़ संरक्षण रिजर्व में दो दिवसीय गिद्ध एवं रैप्टर (शिकारी पक्षी) गणना गुरुवार सुबह शुरू होगी। इससे थार मरुस्थलीय क्षेत्र में गिद्धों व अन्य शिकारी पक्षियों की स्थिति, संख्या और संरक्षण आवश्यकताओं के आकलन किया जा सकेगा। इस सर्वेक्षण में देश के विभिन्न हिस्सों से आए पक्षी विशेषज्ञ, शोधकर्ता, वन्यजीव अधिकारी तथा डूंगर कॉलेज के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। गणना के दौरान जोड़बीड़ क्षेत्र में पाए जाने वाले लॉन्ग बिल्ड गिद्ध, यूरेशियन ग्रिफ़ॉन, हिमालयन ग्रिफोन, मिस्री गिद्ध सहित विभिन्न रैप्टर प्रजातियों की पहचान और संख्या दर्ज की जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार जोड़बीड़ संरक्षण रिजर्व गिद्धों के लिए देश के प्रमुख स्थलों में से एक है। आयोजकों ने बताया कि सर्वेक्षण के निष्कर्ष राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पक्षी संरक्षण नीतियों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। साथ ही, युवाओं में पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। जोड़बीड़ को छह भागों में बांटा, मार्च तक होगी गणना विदेशी पक्षियों की गणना करने के लिए जोड़बीड़ गिद्ध संरक्षित क्षेत्र को छह भागों में बांटा गया है। इसके लिए तीन दल बनाए गए हैं। यह दल अलग-अलग लोकेशन पर ट्रांजैक्ट लाइन पर चलकर पक्षियों की गणना करेंगे। डीएफओ वाइल्ड लाइफ ने बताया कि यह गणना जनवरी, फरवरी और मार्च तक हर माह दो-दो दिन के लिए होगी। जोड़बीड़ में आने वाले विदेशी पक्षियों की संख्या का अब तक अनुमान ही लगाया जाता रहा है। अब लगभग वास्तविक संख्या पता चल सकेगी।



Source link

ठेठ देसी अंदाज में होंगी रेसलर दीपक की विवाह रस्में:7 दिन पहले बान होंगे, देसी घी का चूरमा परोसेंगे; मंगेतर UPSC की तैयारी कर रहीं




ओलिंपियन रेसलर दीपक पूनिया 3 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने ठेठ देसी अंदाज में शादी की रस्में निभाने का फैसला लिया है। सारी रस्में झज्जर के गांव छारा में होंगी। 7 दिन पहले बान बैठाएंगे। बिना दहेज शादी होगी। मेहमानों को भी देसी घी का चूरमा, दूध जलेबी जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। सारा खाना देसी घी में ही तैयार होगा। दीपक आर्मी में सूबेदार हैं। उनका रिश्ता पिता के पुराने दोस्त की बेटी शिवानी से तय हुआ। दोनों की रिंग सेरेमनी 28 सितंबर 2025 को हुई थी। रिंग सेरेमनी प्रोग्राम में सिर्फ दोनों परिवार और करीबी ही शामिल हुए। शिवानी UPSC की तैयारी कर रही हैं। उनका IAS अफसर बनने का सपना है। शिवानी और दीपक के पिता अच्छे दोस्त हैं। दोनों परिवारों ने दोस्ती को आगे बढ़ाते हुए दोनों बच्चों का रिश्ता तय किया। शादी समारोह में आने वाले मेहमानों में लंबी लिस्ट पहलवानों की ही है। इसलिए सारा खाना देसी घी में तैयार होगा। शुद्धता पर खास ध्यान होगा। अब जानिए…शादी में क्या 3 खास आकर्षण रहेंगे अखाड़े में ही हुई दोनों के पिता की हुई दोस्ती
सुभाष पूनिया ने बताया कि अनूप सिंह प्रॉपर्टी का काम करते हैं। जब दीपक अखाड़े में प्रैक्टिस करने जाता था, वहीं अनूप सिंह से मुलाकात हुई। पहली बार 2020 में मिले। फिर दोस्ती हो गई। सुभाष बताते हैं-जब बेटे के लिए रिश्ते आने लगे तो मैंने अनूप से कहा कि अपना बेटा है, आपकी बेटी है, क्यों न दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल लें। अनूप ने तुरंत हां कर दी। शिवानी एमए-बीएड, आगे भी तैयारी कर रहीं
सूबेदार दीपक पूनिया की होने वाली पत्नी शिवानी ने रोहतक के जाट कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स से एमए किया है। इसके अलावा उन्होंने बीएड की। अब एमएड की तैयारी है। साथ ही UPSC की भी तैयारी है। सुभाष कहते हैं शिवानी हमारी बहू ही नहीं बेटी जैसी है, वो जितना चाहे पढ़े। शिवानी बोलीं- दोनों परिवारों की रजामंदी से हुआ रिश्ता
​​​​​​​रिंग सेरेमनी के बाद एक इंटरव्यू में शिवानी ने बताया कि उनका खेलों से कोई नाता नहीं रहा है। वह शुरू से ही पढ़ाई में ध्यान रखती आई हूं। अब उनका लक्ष्य IAS अफसर बनने का है। इसके लिए सेल्फ स्टडी कर रही हैं। मेरे पापा दीपक के पिता के साथ 5-6 साल से साथ में काम कर रहे हैं। दोनों परिवारों ने आपसी रजामंदी से यह रिश्ता हुआ। दीपक पूनिया का केतली पहलवान से ओलिंपियन तक का सफर जानिए… शादी के लिए PWL को छोड़ा
पिता सुभाष पूनिया ने बताया कि दीपक को प्रो रेसलिंग लीग (PWL) में महाराष्ट्र की टीम में शामिल किया गया। दीपक पूनिया को ग्रेड ए के पहलवानों में शामिल किया गया। और बेस प्राइस 12 लाख रुपए रखा गया था। हालांकि दीपक पूनिया ने शादी के कारण इस लीग को नहीं खेला।



Source link

Amritsar Heritage Street Tense After Nihang-Mahant Clash| Golden Temple Viral Video


हेरिटेज स्ट्रीट पर महंतों की पिटाई करते निहंग और डंडे पड़ने के बाद दौड़ता महंत।

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल की हेरिटेज स्ट्रीट (विरासती मार्ग) पर निहंगों ने जबरन रुपए मांग रहे महंतों की धुनाई कर दी। निहंगों ने डंडों से उनको पीटकर भगाया। निहंगों के विरोध को देखते हुए महंत भी वहां से दौड़ते हुए नजर आए।

.

निहंगों के इस एक्शन के बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बन गया लेकिन यहां आए श्रद्धालुओं और दुकानदारों के सपोर्ट की वजह से महंत निहंगों का विरोध नहीं कर पाए।

निहंगों के महंतों को हेरिटेज स्ट्रीट से दौड़ाने के वीडियो सामने आए हैं। निहंगों का कहना है कि उन्हें श्रद्धालुओं की और से सोशल मीडिया पर लगातार कंप्लेंट मिल रही थी कि उन्हें परेशान किया जा रहा है।

जिसके बाद वे मंगलवार रात वहां पहुंचे। वहां देखा कि महंत जबरन लोगों की जेब से रुपए निकालने तक के लिए जा रहे हैं। जिसके बाद निहंग एक्शन में आ गए।

महंतों की तलाश में हेरिटेज स्ट्रीट पर घूमते निहंग।द्ध

महंतों की तलाश में हेरिटेज स्ट्रीट पर घूमते निहंग।द्ध

निहंगों के एक्शन के VIDEO में क्या दिख रहा कुछ निहंग हेरिटेज स्ट्रीट पर जा रहे हैं। इस दौरान वह वहां घूम रहे महंतों पर नजर रख रहे हैं। इस दौरान एक महंत लोगों से रुपए मांगते हुए दिखता है। इस पर निहंग दौड़कर जाते हैं और उसे घेर लेते हैं। इसके बाद निहंग डंडों से उसकी पिटाई करते हैं। वह महंत को कहते हैं कि कितनी बार तुम्हें कहा है, जाकर अपना काम करो। इसके बाद निहंग पीट-पीटकर उसे दौड़ा देते हैं। निहंग कहते हैं कि इन्होंने गंद डाल रखा है। इसके बाद महंत दौड़ते हुए नजर आता है। महंतों को दौड़ाने के बाद श्रद्धालु हाथ जोड़कर निहंगों का धन्यवाद करते हुए भी नजर आते हैं।

निहंगों ने दौड़कर एक महंत को घेरा।

निहंगों ने दौड़कर एक महंत को घेरा।

महंत की पिटाई करते हुए निहंग।

महंत की पिटाई करते हुए निहंग।

महंतों की पिटाई कर भगाने पर निहंगों ने क्या कहा…

  • डरा-धमकाकर श्रद्धालुओं से पैसे मांगते: निहंग सिंह परमजीत सिंह अकाली ने कहा कि हमें काफी लंबे समय से श्रद्धालुओं की ओर से फेसबुक और अन्य माध्यमों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। श्रद्धालुओं का आरोप था कि कुछ लोग दरबार साहिब और उसके आसपास खुद को महंत बताकर भीख मांग रहे हैं और श्रद्धालुओं को डराने-धमकाने के साथ उनसे पैसे वसूल रहे हैं।
  • कोई पैसा न देता तो जेब में हाथ डालते, श्राप की धमकी देते: निहंग परमजीत सिंह ने कहा कि इससे न सिर्फ श्रद्धालु परेशान हो रहे थे, बल्कि पवित्र स्थल का माहौल भी खराब हो रहा था। खुद को महंत बताकर श्रद्धालुओं से जबरन पैसा मांग रहे हैं। ये लोग श्रद्धालुओं की जेबों से पैसे निकालने तक की कोशिश करते थे। अगर कोई श्रद्धालु पैसे देने से इनकार करता तो उसे श्राप देने की धमकी दी जाती थी। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई।
  • गोल्डन टेंपल के आसपास का माहौल खराब हो रहा था: निहंग परमजीत अकाली ने कहा- गोल्डन टेंपल न केवल पंजाब बल्कि देश-विदेश से आने वाली संगत के लिए आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। इस तरह की घटनाओं के कारण हेरिटेज स्ट्रीट और गोल्डन टेंपल के आसपास का माहौल खराब हो रहा था। श्रद्धालुओं के बीच असुरक्षा और असहजता का माहौल बन रहा था, जिससे धार्मिक स्थल की मर्यादा और व्यवस्था पर असर पड़ रहा था।
  • ये असली महंत नहीं, गलत काम करने वालों को नहीं बख्शेंगे: निहंग परमजीत सिंह अकाली ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे लोग किसी भी हालत में असली महंत नहीं हो सकते। असली महंत हमेशा अपनी काम से कमाई करते हैं और गुरु मर्यादा के अनुसार जीवन जीते हैं। धर्म के नाम पर गलत काम करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।
निहंगों ने महंतों को ढूंढ-ढूंढकर डंडे बरसाकर उन्हें भगाया।

निहंगों ने महंतों को ढूंढ-ढूंढकर डंडे बरसाकर उन्हें भगाया।

पुलिस बोली- वीडियो कब का, चेक कर रहे इस बारे में अमृतसर पुलिस थाना A डिवीजन के SHO हरमन ने कहा कि पुलिस को वीडियो के बारे में पता चला है। हम जांच कर रहे हैं कि यह वीडियो कब का है। उसके बाद आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला लिया जाएगा।

*****************

ये खबर भी पढ़ें…

अमृतसर में हिंदू देवी-देवताओं की फोटो की बेअदबी:पगड़ी पहने व्यक्ति ने थूका, जूते मारे; कांग्रेस नेता ने थप्पड़ मारे तो माफी मांगने लगा

अमृतसर से हिंदू देवी-देवताओं की फोटो से आपत्तिजनक हरकतें करने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक पगड़ीधारी व्यक्ति न केवल देवी-देवताओं की फोटो पर पैर मार रहा है बल्कि थूक भी रहा है। यह वीडियो वायरल होने के बाद एक युवक उस व्यक्ति को ढूंढते हुए उसके घर तक पहुंच गया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link