विधानसभा में आज कई मुद्दों पर हंगामे के आसार:राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी बहस; कांग्रेस-बीजेपी के विधायकों के बीच होंगे वार-पलटवार
![]()
विधानसभा में आज प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी। बहस के दौरान कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच सरकार के कामकाज व योजनाओं को लेकर खूब वार-पलटवार होंगे। कांग्रेस मनरेगा को कमजोर करने के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगी। इससे पहले बुधवार को ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस विधायकों ने गैंती, फावड़े और तगारी लेकर विधानसभा गेट तक प्रदर्शन किया था। नए प्रावधान में 125 दिन के रोजगार का दावा
राज्यपाल के अभिभाषण में वीबीजीरामजी का जिक्र करते हुए नए कानून की तारीफ की गई थी। अभिभाषण में वीबीजीरामजी को महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य की अवधारणा को आगे बढ़ाने वाला बताया है। साथ ही नए प्रावधान में 125 दिन के रोजगार का दावा किया है।
Source link

