नए UGC नियमों का विरोध, DU के बाहर प्रदर्शन:यूपी में शख्स ने बाल मुंडवाए; तमिलनाडु CM बोले- केंद्र ने देर से लेकिन सही फैसला लिया




देशभर में सवर्ण जाति के स्टूडेंट्स और आम नागरिकों का यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों को लेकर विरोध जारी है। गुरुवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के बाहर छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश की लखनऊ यूनिवर्सिटी के न्यू कैंपस में विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े स्टूडेंट्स नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। छात्रों का हंगामा जारी है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। कानपुर में भरत शुक्ला नाम के एक शख्स ने UGC के विरोध में सिर मुंडवाकर अनोखा प्रदर्शन किया। कानपुर की सीएसए यूनिवर्सिटी में छात्रों ने पैदल मार्च निकला और UGC का पुतला फूंका। वहीं, पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी UGC के नए नियमों का विरोध किया है। बृजभूषण ने कहा- यह सिर्फ उच्च जाति के समुदाय का दर्द नहीं है, बल्कि सभी समुदायों का दर्द है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *