दूसरे दिन भी छाया कोहरा और बादल, जनजीवन प्रभावित
दूसरे दिन गुरुवार को भी कोहरा और बादल छाए रहे। जिला मुख्यालय पर 11 बजे बाद तक सूर्य नजर नहीं आया।इससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
जिले में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी कई घना तो कई हल्का कोहरा छाय रहा। साथ ही हल्के बादल भी छाएं । सुबह 11 बजे तक भी धूप नहीं निकली।
.
कोहरे के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में दिन में भी वाहन चालकों को गाड़ी की हेडलाइट जलानी पड़ी। गुरुवार को भी तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है।
इस सप्ताह 5 डिग्री तक पहुंचा तापमान
सोमवार तक सर्दी का काफी असर बना रहा है, न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।लेकिन सोमवार को फिर मौसम बदल गया। सुबह से बादल छाए दिखाई दिए।
मंगलवार को भी सुबह से कई हल्के तो कई घने बादल छाए हुए है। इसके चलते मंगलवार अल सुबह करीब 4 बजे और सवा दस बजे कई जगह बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश हुई। फिर देर शाम को तेज बारिश के साथ भारी उनियारा क्षेत्र में करीब 15 मिनट तक ओलावृष्टि हुई।
इस बदले मौसम के चलते बुधवार सुबह से जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में।कोहरा छाया रहा। हल्के बादल भी छाएं। कोहरे से लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हुई। ज्यादातर लोग जरूरी काम को छोड़कर बाहर नहीं निकले। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिला मुख्यालय पर भी सुबह 11बजे तक भी हल्का कोहरा और बादल छाए रहे।
दो डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान
जिले में मंगलवार शाम को हुई ओलावृष्टि और बारिश के बाद गलन और सर्दी बढ़ गई हैं। इससे मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस रह गया। फिर बुधवार को अधिकतम तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 20डिग्री सेल्सियस रहा। वही न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान थोड़ा गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए हैं। । जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस रहा है।

