जयपुर के हाइवे पर केबिल से भरा ट्रेलर पलटा:कार को बचाने के लिए लगाए थे ब्रेक, केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला
![]()
जयपुर के हाइवे पर बुधवार रात केबिल से भरा ट्रेलर पलटी खा गया। एक कार को बचने के चलते ड्राइवर के ब्रेक लगाने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। हादसे में ट्रेलर के केबिन में फंसे ड्राइवर को लोगों ने मशक्कत कर बाहर निकाला। हरमाड़ा थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को सीधा करवाकर रुके ट्रैफिक को चालू करवाया। पुलिस ने बताया- हादसा हरमाड़ा के नींदड मोड पर बुधवार रात हुआ। सीकर की ओर से एक ट्रेलर में केबिल के बड़े बंडल भरकर जयपुर की ओर ले जाए जा रहे थे। रात करीब 9:45 बजे नींदड मोड पर हाइवे से निकलते समय कट पर अचानक एक कार घुमी। कार को मुड़ते देखकर बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। जिससे ट्रेलर ऑउट ऑफ कंट्रोल होकर रोड किनारे पलटी खा गया। केबिलों के बंडल से भरे ट्रेलर के पलटी खाने पर ट्रैफिक रूक गया। लोगों ने ट्रेलर के केबिन में फंसे ड्राइवर को मशक्कत कर बाहर निकाला। मामूली चोट लगने से ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल भिजवाया गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत कर ट्रेलर को सीधा करवाकर रुके ट्रैफिक को चालू करवाया।
Source link

