कार ने 5 साल के मासूम को कुचला, मौत:ड्राइवर हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस; स्टेट हाईवे 66 पर हुआ हादसा




स्टेट हाईवे-66 पर टोल प्लाजा के पास पैदल चल रहे 5 साल के मासूम को कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना बालोतरा जिले की समदड़ी थाना इलाके देवड़ा गांव के पास बीती शाम की है। पुलिस ने रात को उसके शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार देवड़ा गांव निवासी सोकलराम (5) पुत्र महेन्द्र कुमार बुधवार शाम को स्टेट हाईवे से घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ड्राइवर कार लेकर मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने मासूम को आनन-फानन में समदड़ी हॉस्पिटल में ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। वहां पर मासूम के शव को समदड़ी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। समदड़ी थाने के एएसआई मोहन लाल ने बताया- परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं पुलिस ने टोल के सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर कार की तलाश कर रही है। इनपुट : महावीर सेन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *