Chinese manja throat slit death | चाइनीज मांझे से गला कटा, बाइक सवार की मौत: इंदौर में कनाड़िया-तिलक नगर के बीच हादसा; पुलिस मौके पर – Indore News
[ad_1]
टाइल्स लगाने का काम करने वाले रघुवीर की चाइनीज मांझे से गला कटने से मौत हो गई।
इंदौर में चाइनीज मांझे से बाइक सवार युवक का गला कट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
.
हादसा कनाड़िया और तिलक नगर के बीच रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हुआ। मृतक की पहचान रघुवीर धाकड़ के रूप में हुई है, जो बिचौली मर्दाना स्थित ओम साई विहार कॉलोनी का निवासी था।
परिजन के मुताबिक, रघुवीर टाइल्स के काम की ठेकेदारी करता था। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद बाइक से एक साइट देखने गया था। घर लौटते वक्त रास्ते में चाइनीज मांजे की चपेट में आ गया। राहगीरों ने उसके मोबाइल से परिवार को सूचना दी। रघुवीर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
एक साल पहले बेटे की डूबने से हुई थी मौत रघुवीर का साहिल नाम का बेटा है, जो पढ़ाई करता है। दूसरे बेटे की दो साल पहले पानी में डूबने से मौत हो चुकी है।




खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
[ad_2]
Source link
