Youth Beaten to Death at Bus Stand in Nuh, Five Booked for Murder | हरियाणा में राजस्थान के युवक को फरसे से काटा: नूंह बस स्टैंड पर तड़पता छोड़ भागे; 6 साल पहले शादी हुई, 3 बच्चों का पिता था – Nuh News

[ad_1]

अस्पताल में तड़पता घायल अजरू खान, जिसकी राजस्थान के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

हरियाणा के नूंह जिले में एक युवक की फरसे से काटकर और लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। युवक राजस्थान का रहने वाला था, जो नूंह में अपने मामा के घर आया हुआ था। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

.

पुलिस की जांच में हत्या के पीछे की वजह 15 दिन पहले हुई मामूली कहासुनी सामने आई है। पुलिस ने मृत युवक के मामा की शिकायत के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, मृतक के परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था, लेकिन रात को उसे छोड़ दिया। परिवार के मुताबिक, मृतक की शादी 2019 में हुई थी। उसके 3 बच्चे हैं।

वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

राजस्थान के गांव गांव ढाला बासी की ढाणी बहादुरपुर निवासी मृतक अजरू खान की फाइल फोटो।

राजस्थान के गांव गांव ढाला बासी की ढाणी बहादुरपुर निवासी मृतक अजरू खान की फाइल फोटो।

15 दिन पहले मवेशी चराने को लेकर झगड़ा हुआ पुलिस को दी शिकायत में नूंह के आंकेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मेवली के निवासी जावेद ने बताया कि करीब 15 दिन पहले तौफीक का लड़का मवेशी चराने के लिए गांव के पहाड़ पर गया था। इसी दौरान उसने पास लगते राजस्थान के अलवर जिले के गांव ढाला बासी की ढाणी, बहादुरपुर पट्टी मीरान में मवेशियों को उतार दिया।

पहाड़ के नजदीक ही इसी गांव के रहने वाले उनके भांजे अजरू खान (27) पुत्र इस्माइल खान के खेत हैं। खेत में घुसे मवेशियों ने फसल खराब कर दी। अजरू ने तौफीक के लड़के से पशुओं को निकालने की बात कही, लेकिन वह नहीं माना। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों में कुछ मारपीट भी हुई थी, लेकिन आसपास के लोगों उस वक्त मामला सुलझा दिया।

नूंह आने पर लाठियों से पीटकर लहूलुहान किया जावेद ने बताया कि 6 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे उनका भांजा अजरू गांव में किसी जरूरी काम से आया था। अजरू के आने की सूचना गांव के तौफीक को लगी, तो उसने गांव के बस स्टैंड पर रॉबिन, असलम, उमर और जमील को बुला लिया।

सभी आपने हाथों में डंडा, फरसा लेकर आए और बाइक पर सवार अजरू को रोक कर बुरी तरह पीटा। लाठियों से अजरू को सभी ने पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसमें वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर जब ग्रामीण पहुंचे, तो आरोपी वहां से भाग गए।

राजस्थान के सवाई मानसिंह अस्पताल में तोड़ा दम जावेद ने आगे बताया कि उनका भांजा सड़क पर तड़प रहा था, जिसे आनन फानन नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां अजरू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजस्थान के सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर रेफर कर दिया।

यहां इलाज के दौरान अजरू ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी जावेद ने पुलिस को दी। गुरुवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार ने शव को घर लाकर उससे सुपुर्द ए खाक कर दिया।

अस्पताल में भर्ती घायल अजरू खान।

अस्पताल में भर्ती घायल अजरू खान।

मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप शिकायतकर्ता जावेद ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी तौफीक को बुधवार को हिरासत में लेकर आंकेड़ा थाना में बैठा लिया था, जो शाम 7 बजे तक थाने में रहा। आरोप है कि बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

परिवार के लोगों ने पुलिस पर लेनदेन की एवज में आरोपी को छोड़ने के आरोप लगाए हैं। कहना है कि परिवार की ओर से दी शिकायत में तौफिक का नाम भी शामिल है। मगर, पुलिस ने उसे बिना पूछताछ के ही छोड़ दिया है। इस मामले की भी जांच होने चाहिए।

पुलिस कर रही मामले की जांच आंकेड़ा थाना प्रभारी श्याम वीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शामिल तफ्तीश के लिए तौफीक को लेकर आई थी। बाद में उसे छोड़ दिया गया। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *