Flight schedule disrupted again at Jaipur airport | जयपुर एयरपोर्ट पर फिर बिगड़ा फ्लाइट शेड्यूल: चंडीगढ़-उदयपुर की 2 फ्लाइट कैंसिल, कोलकाता-मुंबई की फ्लाइट लेट, पैसेंजर्स हुए परेशान – Jaipur News
[ad_1]
![]()
खराब मौसम और संचालन संबंधी कारणों के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का शेड्यूल एक बार फिर बिगड़ गया। गुरुवार सुबह जयपुर से चंडीगढ़ और उदयपुर जाने वाली दो फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं, जबकि कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट्स देरी से रवाना हुईं। इससे यात्रियों क
.
दरअसल, जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E – 7742, जो सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर रवाना होती है, उसे आखिरी वक्त पर रद्द कर दिया गया। इसी तरह जयपुर से उदयपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E – 7465, जिसका निर्धारित समय सुबह 6 बजकर 55 मिनट था, लेकिन इस फ्लाइट को भी निरस्त कर दी गई। दोनों ही फ्लाइट्स खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों के चलते रद्द होने की बात सामने आई है।
इसके साथ ही जयपुर एयरपोर्ट से उड़ानों में देरी का सिलसिला भी जारी रहा। इंडिगो की जयपुर – कोलकाता फ्लाइट 6E – 207, जो सुबह 7 बजकर 35 बजे रवाना होनी थी, वह तय समय पर उड़ान नहीं भर सकी। जो लगभग 3 घंटे बाद कोलकाता के लिए रवाना हो सकी।
वहीं स्पाइसजेट की जयपुर–मुंबई फ्लाइट SG – 251 के पैसेंजर्स को भी रात भर परेशानी झेलनी पड़ी। यह फ्लाइट जयपुर से रात 12 बजकर 50 मिनट पर रवाना होनी थी, लेकिन देरी के चलते पैसेंजर्स को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। जिसके बाद फ्लाइट आज सुबह करीब 4 बजकर 10 मिनट पर मुंबई के लिए रवाना हो सकी।
फ्लाइट रद्द और देरी की वजह से पैसेंजर्स में नाराजगी देखने को मिली। कई पैसेंजर्स ने एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार, जानकारी की कमी और असुविधाओं की शिकायत की। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद ही उड़ानों का संचालन पूरी तरह सुचारू हो सकेगा।
[ad_2]
Source link
