गुजरात जाती ग्रेनाइट-स्लरी का ट्रक रोका, ड्राइवर से मारपीट:बोला-एसोसिएशन कर रही अवैध वसूली; जवाब-चोरी करके ले जा रहा था
[ad_1]
![]()
जालोर में ग्रेनाइट स्लरी को लेकर हंगामा छिड़ा हुआ है। स्लरी लेकर गुजरात जा रहे ट्रक को मंगलवार रोका गया और लोडिंग की पर्ची दिखाने को कहा गया। आरोप है कि पर्ची नहीं होने पर ड्राइवर से मारपीट की गई। ड्राइवर का आरोप है कि ग्रेनाइट एसोसिएशन अवैध वसूली कर रही है। जबकि एसोसिएशन का दावा है कि ट्रक ड्राइवर चोरी करके स्लरी ले जा रहा था। कोतवाली थाने में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। बुधवार को ट्रांसपोर्टर-ट्रक ड्राइवर्स ने जालोर SP को ज्ञापन देकर ग्रेनाइट एसोसिएशन पर वसूली का आरोप लगाया गया और रोक लगाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या ट्रक ड्राइवर व ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे। स्लरी पर शुल्क हटा चुका प्रशासन जानकारी के अनुसार- जालोर में ग्रेनाइट उद्योग से निकलने वाली स्लरी (पाउडर) बड़ी मात्रा में गुजरात के मोरबी जाती है। जालोर ग्रेनाइट एसोसिएशन की ओर से हर एक ट्रक से 800 रुपए रसीद के तौर पर लिए जाते रहे हैं। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने इस शुल्क को अवैध बताते हुए रोक लगाई थी। इसके बाद कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे और एडीएम राजेश मेवाड़ा ने निर्देश दिए थे कि अगले आदेश तक स्लरी पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं वसूला जाए। आरोप है कि रोक के बावजूद एसोसिएशन अवैध वसूली कर रही है। ड्राइवर को पीटा, पर्ची मांगी जानकारी के अनुसार- मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे शीतल ट्रांसपोर्ट का एक ट्रक अशोक सिहाग की फैक्ट्री के पास प्लॉट से जानू खां के जरिए स्लरी भरकर ले जाया जा रहा था। इस ट्रक को वीर तेज ग्रेनाइट के पास रोक लिया गया। यहां ट्रक ड्राइवर से स्लरी की लोडिंग पर्ची दिखाने को कहा गया। आरोप है कि पर्ची नहीं कटवाने को लेकर ट्रक चालक के साथ मारपीट की गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक सहित संबंधित लोगों को थाने ले आई। इस दौरान ग्रेनाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकिशन रणवां सहित कई पदाधिकारी भी थाने पहुंचे। लंबी बहस के बाद एसोसिएशन ने पाउडर चोरी का आरोप लगाया और रिपोर्ट दर्ज करा दी। ट्रक ड्राइवर ने भी दर्ज कराया मामला कोतवाली थाने में ट्रक चालक धीरेंद्र सिंह पुत्र जबरसिंह राजपूत की ओर से भी अवैध वसूली और मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link
